Leopard Viral Video: जानिए क्यों सड़क पर बीचो बीच बैठा तेंदुआ, वाहन चालक हुए परेशान

Maharashtra Leopard Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो पुणे से सटे दिवे घाट का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ बीच हाईवे पर बैठा हुआ है. वाहन उसके आस-पास से गुजर रहे हैं. डरते हुए वाहन चालक तेंदुए के पास से निकाल रहे हैं. लोगों को डर लगा रहा है कि कहीं तेंदुआ उन पर हमला न कर दे या उनकी गाड़ी से घायल न हो जाए.

बीच सड़क बैठा रहा तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है. दरअसल, पुणे सासवाड पर अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी. इसके बाद घायल तेंदुआ बीच सड़क बैठ गया. चोट के कारण वह चलने की स्थिति में नहीं था. लगभग आधे घंटे तक वह बीच सड़क बैठा रहा. देखें वीडियो…

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version