लंदन में भारतीय नाम की आड़ में रेस्टोरेंट क्यों चलाते हैं पाकिस्तानी, जानिए क्यों छिपाते है पहचान?

London : लंदन की गलियों में घूमते हुए जब आप किसी इंडियन रेस्टोरेंट की खुशबू की ओर खिंचे चले जाते हैं, तो मुमकिन है कि उस किचन का मालिक कोई भारतीय न होकर पाकिस्तानी या बांग्लादेशी हो. बता दें कि विदेश की धरती पर भारतीय खाने का रुतबा ऐसा है कि पड़ोसी मुल्कों के व्यापारी भी अपनी असली पहचान छिपाकर इंडियन ब्रांड का सहारा लेते हैं. आखिर इसके पीछे की वजह क्‍या है क्या यह सिर्फ बिजनेस की कोई चाल है या पहचान का संकट?

जानकारी के मुताबिक, लंदन में भारतीय खाने की लोकप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है. इंडियन फूड दुनिया भर में एक स्थापित और भरोसेमंद ब्रांड बन चुका है. लोगों का मानना है कि इसका नाम सुनते ही एक खास स्वाद और गुणवत्ता की उम्मीद करते हैं.

इसके साथ ही पाकिस्तानी और बांग्लादेशी रेस्टोरेंट मालिक अच्छी तरह जानते हैं कि अगर वे अपने आउटलेट का नाम ‘पाकिस्तानी रेस्टोरेंट’ रखेंगे, तो शायद उन्हें वह शुरुआती बढ़त न मिले जो इंडियन नाम से मिलती है. जानकारी के मुताबिक, ग्राहकों के बीच भारतीय भोजन की जो साख है, उसका सीधा आर्थिक लाभ उठाने के लिए ही वे इस नाम की आड़ लेते हैं. माना जाता है कि पहचान छिपाने के पीछे एक बड़ा कारण सामाजिक और व्यावसायिक स्वीकृति भी है. ऐसे में कई जानकारों का कहना है कि विदेशों में इंडियन कहलाना ज्यादा आसान और फायदेमंद रहता है. पश्चिमी देशों में भारतीय संस्कृति और खान-पान को लेकर एक सकारात्मक नजरिया है.

ऐसे में उनके लिए खुद को इंडियन बताना बिजनेस में टिके रहने का एक सुरक्षित तरीका है. इसके साथ ही एक कारण यह भी है कि दक्षिण एशियाई देशों के खान-पान में काफी समानताएं हैं. जैसे- करी, बिरयानी, कोरमा और नान जैसी डिशेज भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश तीनों ही जगहों पर मशहूर हैं. बता दें कि विदेशों में रहने वाले स्थानीय नागरिक या अंग्रेज इन तीनों देशों के मसालों और खाना पकाने के बारीक अंतर को नहीं समझते, इसलिए उनके लिए यह सब इंडियन फूड ही है.

इस दौरान रेस्टोरेंट मालिकों को लगता है कि जब खाना लगभग एक जैसा ही है, तो क्यों न उस नाम का इस्तेमाल किया जाए जो पहले से ही बाजार में सुपरहिट है. यह पूरी तरह से एक सोची-समझी बिजनेस स्ट्रैटेजी है. क्‍योंकि कहा जाता है कि इंडियन रेस्टोरेंट नाम सुनते ही ग्राहकों के मन में एक भरोसा जागता है. विज्ञापन और मार्केटिंग के लिहाज से भी ‘इंडियन करी हाउस’ या ‘इंडियन स्पाइस’ जैसे नाम लोगों को अपनी ओर जल्दी खींचते हैं. इसके साथ ही रेस्‍टोरेंट के मालिक उस नाम के साथ जाना पसंद करते हैं जिसकी मार्केट वैल्यू पहले से ही आसमान छू रही है.

इसे भी पढें :- भारत में FY26 में 61% बढ़ी क्रेडिट ग्रोथ, रिटेल और MSME से मिली मजबूती: Report

Latest News

22 September 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 सितंबर 2026 मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा. जानिए आज का पंचांग, एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, ब्रह्म मुहूर्त, अभिजित मुहूर्त, शहरों के अनुसार राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version