Picture of India: अंतरिक्ष से कैसा दिखता है धरती पर बिजली गिरने का नजारा? एस्ट्रोनॉट ने शेयर कीं तस्वीर

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Picture of India: नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने स्पेस से भारत की एक दुर्लभ तस्वीरी साझा की है, जिसमें बिजली कड़कने के समय स्‍पेस से भारत का कैसा नजारा दिखाई देता है, उसे दिखाया गया है. इस तस्‍वीर को अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक 17 अगस्त को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स जारी की है.

आपको बता दें कि इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर 10 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है. इस तस्वीर में एक अनोखी बिजली की चमक दिखाई गई है, जिसके नीचे भारत की धरती दिखाई दे रही है. साथ ही फोटो में कुछ डाट भी नजर आ रहे हैं, जो भारत के अलग-अलग शहर हैं.

फोटो को क्रॉप करने की जरूरत नहीं

वहीं, अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि ‘भारत में रात में बिजली चमक रही थी, इस दौरान की रौशनी को उन्‍होंने तस्वीर में कैद करने का प्रयास किया, जिसके लिए उन्‍होंने बर्स्ट मोड का इस्‍तेमाल किया. उन्‍होंने बताया कि जब बिजली का झटका फ्रेम के बीच आया तो उन्‍हे काफी खुशी हुई थी क्‍योंकि इस फोटो को क्रॉप करने की जरूरत नहीं है.’

काफी दुर्लभ है ये तस्‍वीर

सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर के निचले मध्य भाग में पानी में खड़ी नावों से निकल रही रौशनी को देख सकते हैं, जो पतली रेखाओं की तरह दिखाई दे रही है. वहीं, मैथ्यू डोमिनिक की इस तस्वीर के काफी दुर्लभ माना जा रहा है, जो हमारे ब्रह्मांड की सुंदरता और एक आश्चर्य झलक को समेटे हुए है.

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

वहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स इस तस्वीर पर तरह तरह कमेंट्स कर रहे है, जिसमें इस तस्‍वीर को काफी खास और दिलचस्प बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, इस तस्वीर पर आई टिप्पणियां भी वायरल हो रही हैं. बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष ऐजेंसी नासा अक्सर इस तरह की तस्वीरें साझा करता रहता है. नासा की इस तस्वीर को भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:-अंतरिक्ष में 1000 साल पहले दिखा था सुपरनोवा, अब दिखा उसका ‘भूत’, जानिए क्या है एस्ट्रोनॉमर्स का दावा

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version