‘हम पिस्टल हाथ में रखते हैं…न किसी के बाप से डरते हैं’ गाने पर महिला ने बनाई रील, अब ढूंढ रही पुलिस

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. वीडियो और रील बनाने के इस दौर में लोगों के बीच पॉपुलर होने की होड़ सी मच गई है और इसी होड़ ने कई जिंदगियों को खतरे में डालने का काम किया. दरअसल सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला रिवॉल्वर के साथ ‘हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’ गाने पर रिल्स बनाती नजर आ रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आगरा का बताया जा रहा है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो वायरल हुआ पुलिस ने तुरंत इसका संज्ञान लिया. पुलिस वीडियो बनाने वाली महिला की तलाश में जुट गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आ रही है. वीडियो में म्यूजिक बज रहा है…’हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं…’ इस वीडियो को महिला ने घर की छत पर खड़े होकर बनाया हैं.  बताया जा रहा है कि महिला ने इंस्टाग्राम के लिए रील बनाई है. वहीं DCP सिटी सूरज राय ने बताया, वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version