दिल्ली में वारदातः लबे सड़क चाकू से वार कर युवक की हत्या, तमाशबीन बने रहे लोग

नई दिल्लीः एक युवक पर दूसरा युवक दिनदहाड़े लबे सड़क चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा, लेकिन मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे हैं. जब तक लोगों के अंदर का मानवता जागा, तब तक युवक की सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया. यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली की है, जहां सरेआम चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान मृतक की पहचान संगम विहार निवासी यूसुफ अली (21) के रूप में हुई है.

दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक यूसुफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिख रहा है. वहीं, वीडियो में अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो तमाशबीन बने हुए और युवक को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग बाद में आते हैं और हत्यारे की पिटाई करते हैं, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो चुकी होती है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले शाहरुख नाम का एक लड़का पैसों को लेकर उसे धमका रहा था. उन्होंने कहा कि उनके बेटे यूसुफ ने कथित शाहरुख से तीन हजार रुपये उधार लिए थे और वह पीड़ित से पैसे मांग रहा था. वह उस पैसे को चुकाने में सक्षम नहीं था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई.

Latest News

Diwali Wishes: इन संदेशों के साथ अपनों को दें दिवाली की शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगी मिठास

Diwali Wishes: दीपोत्सव का महापर्व दीपावली इस बार 08 नवंबर यानी आज पूरे देश में हर्ष और उल्लास के...

More Articles Like This

Exit mobile version