दिल्ली में वारदातः लबे सड़क चाकू से वार कर युवक की हत्या, तमाशबीन बने रहे लोग

नई दिल्लीः एक युवक पर दूसरा युवक दिनदहाड़े लबे सड़क चाकू से ताबड़तोड़ वार करता रहा, लेकिन मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे हैं. जब तक लोगों के अंदर का मानवता जागा, तब तक युवक की सांसों ने उसका साथ छोड़ दिया. यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली की है, जहां सरेआम चाकू से वार कर एक युवक की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक की पहचान मृतक की पहचान संगम विहार निवासी यूसुफ अली (21) के रूप में हुई है.

दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में एक युवक यूसुफ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए दिख रहा है. वहीं, वीडियो में अन्य लोग भी दिखाई दे रहे हैं, जो तमाशबीन बने हुए और युवक को बचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं. हालांकि, कुछ लोग बाद में आते हैं और हत्यारे की पिटाई करते हैं, लेकिन तब तक गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो चुकी होती है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन-चार दिन पहले शाहरुख नाम का एक लड़का पैसों को लेकर उसे धमका रहा था. उन्होंने कहा कि उनके बेटे यूसुफ ने कथित शाहरुख से तीन हजार रुपये उधार लिए थे और वह पीड़ित से पैसे मांग रहा था. वह उस पैसे को चुकाने में सक्षम नहीं था. शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई.

Latest News

दिवाली पूजन में न करें ये 5 गलतियां! आरती के बाद जरूर पढ़ें क्षमा प्रार्थना और विसर्जन मंत्र, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

Diwali 2026 Lakshmi Puja: आज यानी 8 नवंबर 2026, रविवार को देशभर में दीपावली का पावन त्योहार मनाया जा...

More Articles Like This

Exit mobile version