रक्षाबंधन पर बहन ने बनवाई QR कोड वाली मेहंदी, भाई ने किया ऐसे स्कैन, वीडियो हुआ वायरल

QR Code Mehndi Video: भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन बहुत धुमधाम से मनाया जा रहा है. हर तरफ रक्षाबंधन का हर्षोल्लास है. रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है, जिसमें बहनें भाई की कलाई में राखी बांधती हैं, साथ ही अपने मन में गिफ्ट का हसरत लिए बैठी रहती हैं. कई बहनें भाई से ऐसा गिफ्ट मांग लेती हैं, जिसे भाई मना नहीं कर पाता है. आधुनिकता के इस दौर में रक्षाबंधन पर पैसे और कपड़े देने का चलन पुरान हो चुका है. समय के साथ साथ बहनें भी हाईटेक होती जा रही हैं.

दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर एक बहन भाई का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बहन ने अपने हाथ पर क्यूआर कोड वाली मेहंदी बनवा ली है. इस मेहंदी को स्कैन कर के भाई उसे पैसे यूपीआई के माध्यम से भेजता नजर आ रहा है. वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी देखिए ये वायरल वीडियो…

ये भी पढ़ेंः Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर यहां कोई बहन नहीं बांधती है राखी, जानिए ‘काले दिन’ का पृथ्वीराज चौहान से कनेक्शन?

Latest News

Services PMI July 2026: भारत के सर्विस सेक्टर ने दिखाई मजबूती, जुलाई में 53.3 पर रहा PMI

Services PMI July 2026: HSBC इंडिया सर्विसेज PMI डेटा के अनुसार जुलाई में सर्विस सेक्टर 53.3 पर रहा. नए निर्यात ऑर्डर, रोजगार में सुधार और मजबूत आर्थिक गतिविधियों ने सेक्टर को सहारा दिया.

More Articles Like This

Exit mobile version