11 June 2025 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
11 June 2025 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 11 जून, दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

11 जून, बुधवार का पंचांग (11 June 2025)

11 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि बुधवार का दिन है. पूर्णिमा तिथि 11 जून को दोपहर 01:14 मिनट तक रहेगी. इसी दिन स्नान दान की पूर्णिमा है, जो लोगों के लिए बेहद खास है. इसके अलावा, 11 जून को दोपहर 2:04 मिनट तक साध्य योग रहेगा. साथ ही 11 जून को रात 08:11 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा संत कबीर भी जयंती है.

11 June 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि– दोपहर 01:14 मिनट तक रहेगी.
  • साध्य योग– दोपहर 02:04 मिनट तक.
  • ज्येष्ठा नक्षत्र– रात 08:11 मिनट तक.
  • 11- जून व्रत त्योहार– पूर्णिमा स्नान दान और संत कबीर जयंती.
  • अभिजीत मुहूर्त– कोई नहीं

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

11 जून को स्नान-दान का शुभ मुहूर्त सुबह 04.02 से सुबह 04.42 तक रहेगा. फिर दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10.35 बजे से दोपहर 12.20 बजे तक चलेगा. इस दौरान जातक को स्नान व दान करना शुभ माना गया है. कहा जाता है कि व्यक्ति को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन व्रत व दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है.

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:21 – 02:05 PM
  • मुंबई- दोपहर 12:38 – 02:17 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:22 – 02:08 PM
  • लखनऊ- दोपहर 12:06 – 01:49 PM
  • भोपाल- दोपहर 12:20 – 02:01 PM
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:36 – 01:17 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:39 – 02:20 PM
  • चेन्नई- दोपहर 12:08 – 01:45 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 5:44 AM
  • सूर्यास्त – 7:08 PM
  • चन्द्रोदय – Jun 11 7:32 PM
  • चन्द्रास्त – Jun 12 6:07 AM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

इस देश के राष्ट्रपति ने ट्रंप के टैरिफ पर किया हमला, दी चेतावनी, ‘मातृभूमि या मौत…’

Cuban Economy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को तेल की सप्लाई करने वाले देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने...

More Articles Like This

Exit mobile version