15 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Highlights

  • 15 जुलाई 2026 से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, 22 जुलाई तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा.
  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 11:52 बजे तक रहेगी.
  • गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 05:33 बजे से 10:09 बजे तक रहेगा.
  • हर्षण योग सुबह 08:05 बजे तक और पुष्य नक्षत्र रात 09:47 बजे तक रहेगा.
  • राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और अन्य सभी महत्वपूर्ण समय यहां जानें.

15 July 2026 Ka Panchang: 15 जुलाई 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी. गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तांत्रिक साधना, शक्ति उपासना और देवी आराधना के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. यदि आप आज पूजा, कलश स्थापना या किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पहले दिन का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल जरूर जान लें.

15 जुलाई 2026 का पंचांग

  • वार – बुधवार
  • पक्ष – आषाढ़ शुक्ल पक्ष
  • तिथि – प्रतिपदा (दोपहर 11:52 बजे तक)
  • हर्षण योग – सुबह 08:05 बजे तक
  • पुष्य नक्षत्र – रात 09:47 बजे तक
  • विशेष – गुप्त नवरात्रि का प्रथम दिन

गुप्त नवरात्रि का महत्व

हर वर्ष चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है. इनमें चैत्र और आश्विन माह की नवरात्रि प्रमुख होती हैं, जबकि पौष और आषाढ़ माह में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. 15 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जाएगी.

गुप्त नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त

  • सुबह 05:33 बजे से 10:09 बजे तक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी शुभ समय में कलश स्थापना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है.

15 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:43 बजे से 05:26 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त – नहीं है
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02:56 बजे से 03:49 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:18 बजे से 07:40 बजे तक
  • अमृत काल – शाम 04:00 बजे से 05:27 बजे तक

15 जुलाई 2026 के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल – दोपहर 12:44 बजे से 02:23 बजे तक
  • यमगण्ड – सुबह 07:48 बजे से 09:27 बजे तक
  • आडल योग – सुबह 06:09 बजे से रात 09:46 बजे तक
  • विडाल योग – रात 09:46 बजे से 16 जुलाई सुबह 06:10 बजे तक
  • गुलिक काल – सुबह 11:06 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त – दोपहर 12:18 बजे से 01:11 बजे तक
  • वर्ज्य – सुबह 07:22 बजे से 08:48 बजे तक
  • बाण (मृत्यु) – रात 10:36 बजे तक
  • अग्नि – रात 10:36 बजे से पूरी रात

प्रमुख शहरों का राहुकाल

  • दिल्ली – दोपहर 12:27 बजे से 02:10 बजे तक
  • मुंबई – दोपहर 12:44 बजे से 02:23 बजे तक
  • चंडीगढ़ – दोपहर 12:29 बजे से 02:13 बजे तक
  • लखनऊ – दोपहर 12:12 बजे से 01:55 बजे तक
  • भोपाल – दोपहर 12:26 बजे से 02:07 बजे तक
  • कोलकाता – सुबह 11:42 बजे से दोपहर 01:23 बजे तक
  • अहमदाबाद – दोपहर 12:45 बजे से 02:26 बजे तक
  • चेन्नई – दोपहर 12:15 बजे से 01:51 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय – सुबह 05:32 बजे
  • सूर्यास्त – शाम 07:20 बजे

Disclaimer: यह जानकारी पंचांग, धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़े: पाप का धन किसी को भी नहीं देता शान्ति: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

PoJK में फिर भड़क सकता है बड़ा आंदोलन, अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मार्च का किया ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POJK) में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी ने 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद मार्च का ऐलान किया है. संगठन ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा.

More Articles Like This