25 August 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

25 August 2026 Ka Panchang: सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ 25 अगस्त, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है. इस दिन त्रयोदशी तिथि पूरे दिन और पूरी रात के बाद बुधवार सुबह 8 बजे तक रहेगी. मंगलवार होने की वजह से इस दिन भौम प्रदोष व्रत रखा जाएगा. इसके साथ ही मंगला गौरी व्रत भी किया जाएगा. दिन की शुरुआत आयुष्मान योग से होगी, जो सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इसके बाद सौभाग्य योग शुरू हो जाएगा. वहीं, मंगलवार रात 10 बजकर 52 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. ऐसे में व्रत, पूजा और शुभ कार्यों के लिए दिन के मुहूर्त और राहुकाल का ध्यान रखना जरूरी होगा.

25 अगस्त 2026 का पंचांग

  • त्रयोदशी तिथि: 25 अगस्त को पूरे दिन और पूरी रात के बाद बुधवार सुबह 8 बजे तक
  • आयुष्मान योग: सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक
  • सौभाग्य योग: आयुष्मान योग समाप्त होने के बाद शुरू
  • उत्तराषाढ़ा नक्षत्र: रात 10 बजकर 52 मिनट तक
  • विशेष: भौम प्रदोष व्रत और मंगला गौरी व्रत
  • प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 6:59 बजे से रात 9:16 बजे तक

25 अगस्त के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:51 बजे से 5:36 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:14 बजे से 6:22 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:15 बजे से 1:06 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:47 बजे से 3:37 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:59 बजे से 7:22 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 6:59 बजे से रात 8:07 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 3:49 बजे से शाम 5:34 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:18 बजे से 1:03 बजे तक, 26 अगस्त
  • रवि योग: रात 10:51 बजे से सुबह 6:22 बजे तक, 26 अगस्त

अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय

  • दिल्ली: दोपहर 3:37 बजे से 5:14 बजे तक
  • मुंबई: दोपहर 3:50 बजे से 5:24 बजे तक
  • चंडीगढ़: दोपहर 3:39 बजे से 5:17 बजे तक
  • लखनऊ: दोपहर 3:21 बजे से 4:57 बजे तक
  • भोपाल: दोपहर 3:33 बजे से 5:09 बजे तक
  • कोलकाता: दोपहर 2:49 बजे से 4:25 बजे तक
  • अहमदाबाद: दोपहर 3:52 बजे से 5:28 बजे तक
  • चेन्नई: दोपहर 3:17 बजे से 4:51 बजे तक

25 अगस्त को सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 5:55 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 6:50 बजे

भौम प्रदोष व्रत का क्या है महत्व?

जब प्रदोष व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसे भौम प्रदोष कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा करने का विधान बताया गया है. मान्यता है कि भौम प्रदोष के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है. इस दिन मंगल से जुड़ी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है. गुड़, मसूर की दाल, लाल वस्त्र और तांबे जैसी चीजों का दान करने की मान्यता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से सौ गौदान के समान फल प्राप्त होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: सत्य की राह पर चलने वाला व्यक्ति परेशान हो सकता है, लेकिन परास्त नहीं: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version