05 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

05 October 2026 Ka Panchang: 5 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है. दशमी तिथि सोमवार को देर रात 2 बजकर 8 मिनट तक रहेगी. पितृ पक्ष के चलते 5 अक्टूबर को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. सोमवार को सुबह 9 बजकर 52 मिनट तक शिव योग रहेगा, इसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा. वहीं, पुष्य नक्षत्र रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. आइए जानते हैं 5 अक्टूबर 2026 का पंचांग, दशमी तिथि श्राद्ध मुहूर्त, शुभ समय, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय…

5 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि: 5 अक्टूबर को देर रात 2:08 बजे तक
  • शिव योग: सुबह 9:52 बजे तक, इसके बाद सिद्ध योग
  • पुष्य नक्षत्र: रात 11:10 बजे तक
  • विशेष: दशमी तिथि का श्राद्ध

दशमी तिथि श्राद्ध का मुहूर्त

  • कुतुप मुहूर्त: 11:46 AM से 12:33 PM
  • रौहिण मुहूर्त: 12:33 PM से 01:20 PM
  • अपराह्न काल: 01:20 PM से 03:41 PM

5 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 AM से 05:27 AM
  • प्रातः संध्या: 05:03 AM से 06:16 AM
  • अभिजित मुहूर्त: 11:46 AM से 12:33 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:07 PM से 02:54 PM
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:03 PM से 06:27 PM
  • सायाह्न संध्या: 06:03 PM से 07:16 PM
  • अमृत काल: 05:02 PM से 06:34 PM
  • निशिता मुहूर्त: 11:45 PM से 12:34 AM, 6 अक्टूबर
  • सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:16 AM से 11:09 PM

5 अक्टूबर को राहुकाल का समय

  1. दिल्ली: 07:45 AM से 09:13 AM
  2. मुंबई: 07:59 AM से 09:29 AM
  3. चंडीगढ़: 07:47 AM से 09:15 AM
  4. लखनऊ: 07:29 AM से 08:58 AM
  5. भोपाल: 07:42 AM से 09:11 AM
  6. कोलकाता: 06:58 AM से 08:27 AM
  7. अहमदाबाद: 08:01 AM से 09:30 AM
  8. चेन्नई: 07:28 AM से 08:58 AM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 06:15 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 06:02 बजे

5 अक्टूबर को किसका श्राद्ध किया जाएगा?

पितृ पक्ष में तिथि के अनुसार श्राद्ध किया जाता है. 5 अक्टूबर को दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा. जिन लोगों का स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध इस दिन किया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, दशमी तिथि का श्राद्ध करने से व्यक्ति को धन-संपदा का आशीर्वाद मिलता है और उसके जीवन में लक्ष्मी की कमी नहीं रहती.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यी भी पढ़े: गया में पितरों का पिंडदान करने वाले को मिलता है मंगल आशीर्वाद: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयास से बलिया में बनेगा ₹165 करोड़ का ROB, बांसडीहरोड रेलवे क्रॉसिंग पर खत्म होगा जाम

बलिया। बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 5सी/टी-3 पर दो लेन के रेल उपरिगामी सेतु (आरओबी) के...

More Articles Like This

Exit mobile version