01 January 2024 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 01 January 2024: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 01 जनवरी, दिन सोमवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

01 जनवरी सोमवार, का पंचांग (Panchang 01 January 2024)

01 जनवरी, दिन सोमवार से साल 2024 की शुरुआत हो रही है. साल के पहले दिन यानी 01 जनवरी 2024 को पौष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि सोमवार को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. आज पूरा दिन पूरी रात पार कर अगले दिन भोर 4 बजकर 35 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा. साथ ही 01 जनवरी सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र लग जायेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो आज सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:04 से 12:45 तक रहेगा. वहीं, अशुभ मुहूर्त राहुकाल सुबह 08:35 -09:51 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे.

01 जनवरी का पंचांग (Panchang 01 January 2024)

आज की तिथि – पंचमी तिथि
माह – पौष
आज का नक्षत्र – मघा नक्षत्र/पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
आज का योग – आयुष्मान योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – सोमवार
चंद्रमा राशि – सिंह
सूर्य राशि- धनु
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
दिशा शूल- पूर्व
ऋतु- हेमंत
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 से 12:45 मिनट रहेगा.
राहुकाल- सुबह 08:35 -09:51 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Shaadi Vivah Muhurat: साल 2024 में कब कब बजेगी शहनाई, देखिए शादियों के मुहूर्त की पूरी लिस्ट

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7:14 am
सूर्यास्त- शाम 5:35 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version