04 December Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 04 December 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नचार्य से जानते हैं 04 दिसंबर, दिन सोमवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

04 दिसंबर, सोमवार का पंचांग (Panchang 04 December 2023)
सोमवार, 04 दिसंबर 2023 को मार्गशीर्ष (अगहन) कृष्ण पक्ष के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. सप्तमी तिथि 04 दिसंबर की रात 10 बजे तक रहेगी. आज सोमवार को रात 9 बजकर 47 मिनट वैधृति योग और देर रात को 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा. इसके अलावा सोमवार देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा. आज चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. वहीं, अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:50 -12:31 तक रहेगा. आज राहुकाल सुबह 08:19 − 09:36 मिनट तक रहेगा.

04 दिसंबर का पंचांग (Panchang 04 December 2023)
आज की तिथि – सप्तमी तिथि
माह – मार्गशीर्ष/अगहन
आज का नक्षत्र – मघा नक्षत्र
आज का योग – वैधृति और रवि योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – सोमवार
राशि – सिंह
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
अभिजीत मुहूर्त- 11:50 -12:31 तक रहेगा.
राहुकाल-   08:19 − 09:36 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:58 AM
सूर्यास्त- शाम 5:24 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: इन राशि वालों के लिए वरदान से कम नहीं है दिसंबर का महीना, जानिए राशिफल

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version