04 October 2024 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

04 October 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 04, अक्टूबर दिन शुक्रवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

04 अक्टूबर, शुक्रवार का पंचांग (Panchang 04 October 2024)

04 अक्टूबर दिन शुक्रवार को अश्विन माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. द्वितीया तिथि शुक्रवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी. 4 अक्टूबर को नवरात्र का दूसरा दिन है. शुक्रवार को माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा. 4 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक वैधृति योग रहेगा. साथ ही शनिवार शाम 6 बजकर 38 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त की तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:46 से 12:33 तक रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 10:41 से 12:09 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहेंगे.

 

04 अक्टूबर, शुक्रवार का पंचांग (Panchang 04 October 2024)

व्रत त्यौहार- नवरात्रि का दूसरा दिन

तिथि- द्वितीया तिथि
माह- अश्विन
योग- वैधृति योग
आज का नक्षत्र – चित्रा नक्षत्र
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शुक्रवार
चंद्रमा राशि – तुला
सूर्य राशि- कन्या राशि
विक्रमी संवत् – 2081
शक संवत्- 1946

आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:46 से 12:33 तक रहेगा.

राहुकाल- दोपहर 10:41 से 12:09 मिनट तक रहेगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:15 am
सूर्यास्त- शाम 6:03 pm

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Budget 2026: CM योगी बोले- ‘अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक होगा यह बजट’

Budget 2026: रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया. इस बजट को लेकर मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

Exit mobile version