16 November Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 16 November 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नचार्य से जानते हैं 16 नवंबर, दिन गुरुवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

गुरुवार का पंचांग ( 16 November 2023 Ka Panchang)
16 नवंबर दिन गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि गुरुवार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी. 16 नवंबर को सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा, उसके बाद धृति योग लग जाएगा. इस तिथि पर देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा. आज देर रात 1 बजकर 19 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. इसके अलावा अगर बात करें शुभ-अशुभ मुहूर्त की तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:44 − 12:26 तक रहेगा. इसके अलावा राहुकाल दोपहर 13:24 − 14:44 मिनट तक रहेगा. वहीं, चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे.

आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया
आज का करण – गारा / वणिजा
आज का नक्षत्र – मूल नक्षत्र
आज का योग – धृति योग
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – गुरुवार
राशि – तुला
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 − 12:26 मिनट तक
राहुकाल- 13:24 − 14:44 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Lal Kitab Totke: कर्ज और आर्थिक तंगी से तुरंत मिलेगा छुटकारा, अपनाएं लाल किताब के चमत्कारी उपाय

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:43 AM
सूर्यास्त- शाम 5:28 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे करें मां चंद्रघंटा की आराधना, जानिए पूजा विधि

Shardiya Navratri 2026 3rd Day: भगवती के उपासना का महापर्व नवरात्रि का समय चल रहा है. नवरात्रि के तीसरे दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version