23 December 2023 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 23 December 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 23 दिसंबर, दिन शनिवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

23 दिसंबर, शनिवार का पंचांग (Panchang 23 December 2023)

शनिवार, 23 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. एकादशी तिथि शनिवार सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर समाप्त हो चुकी है. आज मोक्षदा एकादशी का व्रत किया जाएगा. एकादशी तिथि को भरणी नक्षत्र और शिव योग का संयोग रहेगा. शनिवार सुबह 9 बजकर 7 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा. 23 दिसंबर को रात 9 बजकर 19 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा. वहीं, अगर आज के शुभ और अशुभ मुहुर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:59 से 12:40 मिनट तक रहेगा. राहुकाल सुबह 09:45 से 11:02 मिनट तक रहेगा. शनिवार को चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें: Horoscope: मिथुन और धनु राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी, जानिए राशिफल 

23 दिसंबर का पंचांग (Panchang 23 December 2023)

आज की तिथि – एकादशी तिथि
माह – मार्गशीर्ष/अगहन
आज का नक्षत्र – भरणी नक्षत्र
आज का योग – शिव योग
आज का पक्ष – शुक्ल पक्ष
आज का वार – शनिवार
चंद्रमा राशि – मेष
सूर्य राशि- धनु
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
दिशा शूल- पूर्व
ऋतु- हेमंत
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 से 12:40 मिनट तक.
राहुकाल- 09:45 से 11:02 मिनट तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 7:09 am
सूर्यास्त- शाम 5:29 pm

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. ‘द प्रिंटलाइंस’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सिंह, कुंभ, मीन समेत इन राशियों को मिलेगी कोई खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 11 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version