30 November Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 30 November 2023: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष मर्मज्ञ श्रीनाथ प्रपन्नचार्य से जानते हैं 30 नवंबर, दिन गुरुवार का पंचाग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

30 नवंबर, गुरुवार का पंचांग (Panchang 30 November 2023)
गुरुवार, 30 नवंबर 2023 को मार्गशीर्ष (अगहन) कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया है. तृतीया तिथि 30 नवंबर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी. गुरुवार रात 8 बजकर 14 मिनट शुभा योग रहेगा. साथ ही गुरुवार दोपहर बाद 3 बजकर 1 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा गुरुवार दोपहर 2 बजकर 25 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी. आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत भी है. अगर बात करें आज के शुभ अशुभ मुहूर्त को तो आज गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:48 -12:30 रहेगा. वहीं, राहुकाल दोपहर 13:27 -14:44 मिनट तक रहेगा. आज चंद्रमा मिथुन राशि में मौजूद रहेंगे.

30 नवंबर का पंचांग (Panchang 30 November 2023)
आज की तिथि – तृतीया तिथि
माह – मार्गशीर्ष/अगहन
आज का नक्षत्र – आर्द्रा
आज का योग – शुभा योग
आज का पक्ष – कृष्ण पक्ष
आज का वार – गुरुवार
राशि – मिथुन
विक्रमी संवत् – 2080
शक सम्वत – 1944
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 -12:30 मिनट तक
राहुकाल- दोपहर  13:27 -14:44 मिनट तक

ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope: दिसंबर में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए मासिक राशिफल

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 6:55 AM
सूर्यास्त- शाम 5:24 PM

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

स्वच्छता अभियान से सरकार को बड़ा लाभ, कबाड़ बेचकर कमाए 4,405 करोड़ रुपये

स्वच्छता अभियान के तहत कबाड़ निपटान से सरकार ने 4,405 करोड़ रुपये की आय अर्जित की. जनवरी 2026 में हजारों कार्यालयों में फाइलों की छंटनी और सफाई अभियान चलाया गया.

More Articles Like This

Exit mobile version