08 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 8 July 2026: आज 8 जुलाई 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है. आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और श्री शीतलाष्टमी व्रत भी रखा जाएगा. इसके साथ ही पंचक का प्रभाव भी रहेगा, जो शाम 4 बजे रेवती नक्षत्र समाप्त होने के साथ खत्म होगा. ऐसे में पूजा-पाठ, शुभ कार्य या किसी जरूरी काम की शुरुआत करने से पहले आज की तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय जान लेना उपयोगी हो सकता है.

पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, जबकि रेवती नक्षत्र शाम 4 बजे तक रहेगा. बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से शुरू होगा और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से रहेगा. वहीं अलग-अलग शहरों में राहुकाल का समय अलग होगा. आइए जानते हैं 8 जुलाई 2026 का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

8 जुलाई 2026 का पंचांग

  • तिथि: आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी
  • अष्टमी तिथि समाप्त: दोपहर 12 बजकर 22 मिनट
  • नक्षत्र: रेवती
  • रेवती नक्षत्र समाप्त: शाम 4 बजे
  • विशेष: श्री शीतलाष्टमी व्रत
  • पंचक: शाम 4 बजे तक

8 जुलाई 2026 के शुभ मुहूर्त

बुधवार को कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ या अन्य शुभ काम के लिए इन समयों को देखा जा सकता है.

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:41 बजे से 5:24 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:10 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:56 बजे से 3:49 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 7:19 बजे से 7:41 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 8:47 बजे से 10:16 बजे तक

8 जुलाई 2026 के अशुभ समय

पंचांग के अनुसार, बुधवार को राहुकाल समेत कई अशुभ समय भी रहेंगे. जरूरी या शुभ कार्य शुरू करने से पहले इन समयों का ध्यान रखा जाता है.

  • राहुकाल: सुबह 11:05 बजे से दोपहर 12:44 बजे तक
  • यमगण्ड: शाम 4:02 बजे से 5:41 बजे तक
  • गुलिक काल: सुबह 7:47 बजे से 9:26 बजे तक
  • विडाल योग: सुबह 6:07 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 8:46 बजे से 9:39 बजे तक
  • बाण चोर: शाम 4:50 बजे से पूरी रात तक
  • भद्रा: सुबह 6:07 बजे से 8:16 बजे तक

दिल्ली से मुंबई तक कब रहेगा राहुकाल?

राहुकाल का समय अलग-अलग शहरों में बदल जाता है. 8 जुलाई 2026 को प्रमुख शहरों में राहुकाल का समय इस प्रकार रहेगा:

शहरराहुकाल का समय
दिल्लीदोपहर 12:26 बजे से 2:10 बजे तक
मुंबईदोपहर 12:44 बजे से 2:23 बजे तक
चंडीगढ़दोपहर 12:28 बजे से 2:13 बजे तक
लखनऊदोपहर 12:11 बजे से 1:54 बजे तक
भोपालदोपहर 12:25 बजे से 2:06 बजे तक
कोलकातासुबह 11:42 बजे से दोपहर 1:22 बजे तक
अहमदाबाददोपहर 12:44 बजे से 2:25 बजे तक
चेन्नईदोपहर 12:14 बजे से 1:50 बजे तक

8 जुलाई को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 5:29 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 7:22 बजे

शाम 4 बजे तक रहेगा पंचक

8 जुलाई को रेवती नक्षत्र शाम 4 बजे तक रहेगा. रेवती को पंचक नक्षत्र माना जाता है. धनिष्ठा से लेकर रेवती तक पांच नक्षत्र पंचक की श्रेणी में आते हैं और रेवती इनमें पांचवां नक्षत्र है. इसी कारण बुधवार को शाम 4 बजे तक पंचक का प्रभाव रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान लकड़ी से जुड़े कुछ काम शुभ नहीं माने जाते. इस समय घर में लकड़ी का काम कराने और लकड़ी इकट्ठी करने से बचने की मान्यता है. ऐसे में 8 जुलाई को शाम 4 बजे तक इन बातों का ध्यान रखा जा सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: घर की इस दिशा में रखें गुल्लक, बचत के साथ बढ़ेगी बरकत

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This