Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन मेष, कर्क समेत इन 2 राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए राशिफल

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 03 April 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 03 अप्रैल दिन गुरुवार है. आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के छठे दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal)…

03 April का राशिफल Horoscope

मेष राशि- नवरात्रि में घर में खुशियों का संचार होगा. खेल, कला, अभिनय के क्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है. शेयर, लॉटरी आदि में निवेश करने के लिए दिन शुभ है. माता-पिता से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है.

वृषभ राशि- नौकरी में पदोन्नति की संभावना है. शासन सत्ता का लाभ मिलेगा. परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है. आज आपको ऑफिस में कोई नीचा दिखा सकता है. शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं.

मिथुन राशि- आज का दिन बेहतरीन रहेगा. राजनीति में आपके भाषण की सराहना होगी. आज किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से धोखा मिल सकता है. अविवाहितों को मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है. लंबी यात्रा के योग हैं.

कर्क राशि- किसी मनचाही इच्छा की पूर्ति होगी. राजनीति में विरोधियों से सावधान रहें. संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ मिलेगा. व्यापारी धन के लेनदेन में सावधानी बरतें. आज मां कात्यायनी की विधिवत पूजा करें.

सिंह राशि- आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. किसी महत्वकांक्षा की पूर्ति होगी. रोजगार की तलाश के लिए भटकना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित रहेंगे. वैवाहिक जीवन में शक की स्थिति पैदा हो सकती है.

कन्या राशि- परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. नौकरी में मनचाहे स्थान पर तैनाती मिलेगी. दूसरों के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचें. कोर्ट कचहरी के मामले में हानि हो सकती है. क्रोध पर नियंत्रण रखें.

तुला राशि- भाग्य का साथ मिलेगा. लंबी दूरी की यात्रा करने के योग हैं. व्यापारी आज कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी. तला-भुना खाने से बचें. गरीब-जरूरतमंदों को घर से खाली हाथ न जाने दें.

ये भी पढ़ें- मारुति के समान प्रामाणिक सेवक बनने की थी गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी महाराज की कामना: दिव्य मोरारी बापू 

वृश्चिक राशि- कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा. समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नई संपत्ति खरीदने की योजना में सफलता मिलेगी. आज विष्णु जी की पूजा करना शुभ होगा. संतान सुख में वृद्धि होगी.

धनु राशि- किसी परिजन से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. व्यापारी वर्ग अपनी योजनाओं को उजागर करने से बचें. लव पार्टनर से धन एवं वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं. बाहरी खानपान से परहेज करें.

मकर राशि- बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. किसी बनते-बनते कार्य में बाधाएं आ सकती हैं. आज शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. अधिक धन खर्ची से बचें. परिजनों से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है.

कुम्भ राशि- कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा. आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ सकता है. संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे.

मीन राशि- दिन की शुरुआत शुभ समाचार से होगी. उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है. व्यापार में किए गए परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होंगे. वाहन खरीदने की योजना सफल होगी. पिता से स्नेह की प्राप्ति होगी.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

Promise Day 2026: प्रॉमिस डे पर अपने लव पार्टनर को भेजें ये स्पेशल मैसेजे, जीवनभर साथ निभाने का करें वादा

Promise Day 2026: प्यार का सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का पांचवां दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे...

More Articles Like This