Horoscope: जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग, व्यापार में होगा धन लाभ; जानिए शनिवार का राशिफल

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal 09 March 2024: आज 09 मार्च 2024 को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है. किस पर बनी रहेगी शनि देव की कृपा और किसे होना पड़ेगा परेशान. आइए ग्रह-नक्षत्रों के चाल के हिसाब से काशी के ज्योतिष श्रीनाथ प्रपन्नाचार्य से जानते हैं मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का शनिवार का राशिफल…

मेष राशि- नए उमंगो से भरा रहेगा दिन. समाज में मिलेगी अलग पहचान. घर पर करवा सकते हैं डेकोरेशन का काम. व्यापारियों को होगा धन लाभ. किसी काम को लेकर बेचैन रहेंगे. डेली रूटीन में बदलाव करें. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं. प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

वृष राशि- आज का दिन उत्तम होगा. किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे. परिवार संग मूवी देखने जा सकते हैं. दोस्तों संग इंज्वाय करने का मौका मिलेगा. भाग्य का साथ मिलेगा. वाहन खरीदने को योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

मिथुन राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा. मन से किया कार्य लाभदायक साबित होगा. प्रेमी जोड़े के लिए आज का दिन अच्छा है. किसी जिम्मेदारी को अनदेखा न करें. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मदद मिलेगी. बिजनेस मैन नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं.

कर्क राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा. परिवार संग समय बिताएंगे. जीवनसाथी संग रिश्ते बेहतर होंगे. दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. आज हर काम में सफलता मिलेगी. मन में नए-नए विचार आएंगे. माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि- यात्रा पर जाने से पहले बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लें. जीवनसाथी की तरक्की से खुश रहेंगे. कारोबारियों को फायदा होगा. युवा जातक प्रेम प्रसंग में पड़ सकते हैं. सेहत को लेकर सावधानी बरतें. किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें.

कन्या राशि- आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. व्यापारियों को धन लाभ होगा. विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. राइटर की नई स्टोरी को लोग खूब पसंद करेंगे. पारिवार में किसी नए सदस्य का स्वागत करेंगे. लव पार्टनर से झूठ बोलने से बचें. बच्चों संग बाहर घूमने जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri: शिव नवरात्रि का आखिरी दिन आज, 44 घंटों तक खुले रहेंगे महाकाल के कपाट; करिए महाकाल के दर्शन लाइव 

तुला राशि- आज अच्छे मूड में रहेंगे. माता-पिता की नाराजगी ख़त्म होगी. राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा. ऋण से छुटकारा मिलेगा. यात्रा के योग हैं. सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. जीवनसाथी संग झगड़ा हो सकता है. किसी पंडित के चक्कर में न पड़ें.

वृश्चिक राशि- आज का दिन बेहतर रहेगा. सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा. धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं. जीवन में अच्छे बदलाव करें. नए दोस्त बनेंगे. दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें. परिवार का सहयोग मिलेगा. घर खरीदने के योग हैं. सेहत को लेकर सावधानी बरतें.

धनु राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा.किसी भी काम को ध्यान से करें. किस्मत आज आपके साथ नहीं रहेगी. ऑफिस में विरोधियों से सावधान रहें. जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी. हाउस वाइफ खुद का बिजनेस शुरू कर सकती हैं. माता-पिता के आगे जिद्द न करें.

मकर राशि- आज का दिन आपके फेवर में रहेगा. बिजनेस में नये अवसर मिलेंगे. दिया हुआ धन वापस मिल सकता है. व्यापारियों को फायदा मिलेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. घर में मांगलीक कार्य हो सकते हैं. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. माता की सेहत का ध्यान रखें.

कुम्भ राशि- ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे. सामाजिक कामों में रूचि बढ़ेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को लाभ होगा. रिश्तों में मधुरता आएगी. संतान की कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है. मित्रों संग समय बिताएंगे. लव लाइफ बेहतर होगी.

मीन राशि- आज का दिन खुशियों से भरा होगा. छात्र नया शेड्यूल बनाकर पढ़ाई करें. फोन का इस्तेमाल ज्यादा न करें. किसी पर भरोसा करने से बचें. जीवनसाथी संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. समस्या का समाधान मिलेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से सभी काम पूरे होंगे.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

12 July 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई 2026 को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. इस दिन प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि और रोहिणी व्रत का शुभ संयोग बन रहा है. जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This

Exit mobile version