‘दिल्ली को कर दिया बेहाल….’, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कसा सीएम केजरीवाल पर तंज

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manoj Tiwari On CM Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने में अभी वक्त बचा है. चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दल तैयारियों में लगे हैं. कई दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरु कर दी है. इस बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है. आज दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली नारा लगा रही है ‘शराब बेचता केजरीवाल, दिल्ली को कर दिया बेहाल; दिल्ली की गलियां हैं बदहाल, जेल में होगा केजरीवाल. ये तंज उन्होंने इस दौरान की जब दिल्ली में सीएम केजरीवाल ने चुनावी कैंपन लॉन्च की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी ने अपने कैंपेन में कहा कि संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल.

बीजेपी सांसद ने केजरीवाल पर निशाना साधा

दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग हमें पकड़ कर पूछते हैं की कब जेल जाएगा अरविंद केजरीवाल. हम कहते हैं हम तो भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं बाकी का काम जांच एजेंसियों और कोर्ट का है.

इससे पहले भी सीएम पर बरसे थे बीजेपी सांसद

सांसद मनोज तिवारी इससे पहले भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर बरसे थे. उन्होंने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज कुंभकर्ण वाली नींद से नौ साल बाद तब जागे हैं जब दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली के सड़कों की और सीवर की सच्चाई दिखाई है. मनोज तिवारी ने कहा था कि अगर सीएम केजरीवाल में थोड़ी भी शर्म बची है तो दिल्ली के कुछ इलाकों का दौरा करें. उन्होंने कहा कि हमारी लोकसभा क्षेत्र के मुस्तफाबाद विधानसभा हो, तीमारपुर हो, गोकुलपुरी, सीमापुरी या बुराड़ी हो…इन सभी जगहों पर सड़कों और जलजमाव की स्थिति देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि दिल्ली की जनता कितनी कष्ट में जी रही है.

यह भी पढ़ें: Ujjain News: सांसद हेमा मालिनी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोलीं- धन्य हो गई

Latest News

Aaj Ka Rashifal: कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत त्रिग्रही राजयोग, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 04 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version