Horoscope: वाहन खरीदने के लिए दिन है शुभ, भाग्य का मिलेगा साथ; पढ़िए राशिफल

Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Abhinav Tripathi
Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Rashifal, 13 July 2024, Horoscope: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की मदद से ज्योतिष ग्रह-नक्षत्र की चाल को देखते हैं और हमारे राशियों के आधार पर हमारे दैनिक राशिफल के बारे में बताते हैं. राशिफल की मदद से हमे दिन यापन करने में सुगमता आती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का वर्णन है.

13 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है. शनिवार को हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से की जाती है. आज का दिन आप सभी के लिए कैसा रहने वाला है, किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, जानिए मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: आज का दिन थोड़ा परेशानियों वाला रह सकता है. भूमि, वाहन खरीदने के विचार को टाल दें. कार्यक्षेत्र पर सावधानी बरतें. व्यापार में मन मुताबिक लाभ ना मिलने से मन दुखी रहेगा.

वृषभ: आज का दिन शानदार रहेगा. नौकरी की तलाश पूरी होगी. मनचाहा कार्य करने में सफलता मिलेगा. वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतें. दिन मौज मस्ती में बीतेगा.

मिथुन: आज का दिन शानदार रहेगा. कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. घर पर परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे. वाणी पर संयम बरतें. खान पान का ध्यान रखें.

कर्क: आज का दिन उत्तम रहेगा. किसी की बातों में आने से बचें. नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं. राजनीति से जुड़े जातकों को सम्मान प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सिंह: आज का दिन ठीक रहेगा. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हाथ लगेगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. बड़े निवेश से पहले जानकारों का मार्गदर्शन लें.

कन्या: आज के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा. किसी अधूरे काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे. मीडिया जगत से जुड़े जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

तुला: आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रह सकता है. किसी अनचाही यात्रा पर जाना हो सकता है. एमएनसी कंपनी में नौकरी की तलाश पूरी होगी. खान पान का ध्यान रखें.

वृश्चिक: आज दिन व्यस्तता वाला रहेगा. अपनो से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है. बिना विचार के बड़े निवेश से बचें. शेयर मार्केट में पैसा लगाना हानि का सौदा साबित हो सकता है.

धनु: आज का दिन उत्तम रहेगा. विरोधियों को मात देने में सफल होंगे. कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हाथ लगेगी. माता पिता की सेहत का ध्यान रखें. किसी की बातों में आऩे से बचें.

मकर: आज का दिन ठीक रहेगा. विकास के कार्यों में तेजी आएगी. व्यापार में मुनाफा होने से खुश रहेंगे. किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं. भाई का साथ मिलेगा.

कुंभ: आज का दिन मिलाजुला रहेगा. क्रोध पर संयम बरतें. किसी अनचाही यात्रा पर जाना हो सकता है. परिवार में व्यर्थ का वाद हो सकता है. नौकरी में अधिकारियों के कोप से बचें.

मीन: आज का ठीक रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. लंबी दूरी की यात्रा संभव है. नौकरी में अधिकारियों की डांट पड़ सकती है.

(अस्वीकरण: लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिष गणनाओं और मान्यताओं पर लिखी गई है. द प्रिंटलाइंस इसकी पुष्टी नहीं करता है.)

Latest News

06 February 2026 Ka Panchang: शुक्रवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

06 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This