Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदा जाता है सोना? जानिए इस दिन कब है शॉपिंग का शुभ मुहूर्त

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Akshaya Tritiya 2024 Shopping: अक्षय तृतीया का दिन धन दौलत की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन दान-दक्षिणा करना बेहद पुण्यकारी होता है. हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है. इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ होता है. आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना और इस दिन कब है शॉपिंग का मुहूर्त?

अक्षय तृतीया के दिन क्यों खरीदा जाता है सोना?

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से जीवन भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है और घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती है. इसके पीछे ज्योतिष की मानें तो अक्षय तृतीया के दिन सूर्य और चंद्रमा एक विशेष स्थिति में होते हैं. माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से ग्रहों की शुभता प्राप्त होती है और हर कार्यों में सफलता हाथ लगती है.

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 10 मई को सुबह 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगी और 11 मई को देर रात 02 बजकर 50 मिनट पर समाप्त होगी. इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 33 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है.

Akshaya Tritiya 2024: इस दिन है अक्षय तृतीया, जानिए सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

वहीं, सोने की खरीदारी हेतु कई शुभ योग बन रहे हैं. अक्षय तृतीया पर मंगलकारी सुकर्मा योग, रवि योग दिन भर है. रवि और सुकर्मा योग दोनों ही सोने की खरीदारी के लिए शुभ होता है. अक्षय तृतीया पर पूरे दिन स्वयंसिद्ध मुहूर्त होता है. कुल मिलाकर कहें तो आप अक्षय तृतीया के दिन कभी भी सोने की खरीदारी कर घर ला सकते हैं.

अक्षय तृतीया का महत्व?

इस बार अक्षय तृतीया का पर्व कल यानी 10 मई, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. अक्षय का अर्थ होता है, जो कभी खत्म ना हो. अक्षय तृतीया के दिन सौभाग्य और शुभ फल का कभी क्षय नहीं होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य, स्नान,यज्ञ, जप से मिलने वाले शुभ फलों में कभी कमी नहीं होती है. इस दिन किए जाने वाले पुण्य कर्म और दान के फल का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता है. अक्षय तृतीया का दिन देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन पूजा-पाठ करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है.

 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version