11 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 11 April 2026: शनिवार, 11 अप्रैल 2026 का पंचांग विक्रम संवत 2083 (रौद्र संवत्सर) के अंतर्गत आता है. इस दिन उत्तरायण और बसंत ऋतु का प्रभाव बना हुआ है. वैशाख कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 12:38 बजे तक रहेगी. आज शुभ कार्यों के लिए सुबह 7:45 से 9:20 तक शुभ चौघड़िया का समय उत्तम है. वहीं दोपहर 2:02 से शाम 5:11 तक लाभ और अमृत मुहूर्त बेहद फलदायी रहेगा.

यात्रा करने से पहले सावधान रहें, क्योंकि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज अशुभ माना गया है. राहुकाल सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान महत्वपूर्ण कार्यों से बचना बेहतर रहेगा. आज के दिन समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी मनाई जा रही है. चंद्रमा मकर राशि में स्थित है.

इस दिन जन्मे बच्चों के नाम ज, जी, खी, खु, खे अक्षरों से रखना शुभ माना गया है. मकर राशि के जातक आमतौर पर धैर्यवान, मेहनती और व्यापार में कुशल होते हैं.

आज का पंचांग

  • विक्रम संवत् – 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 22 सव्वाल
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – बसंत ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

क्रमांक चौघड़िया प्रकार समय (प्रारम्भ – समाप्ति) कार्य की स्थिति
1 शुभ 7:45 AM – 9:20 AM शुभ कार्य के लिए अच्छा
2 चर 12:28 PM – 2:02 PM सामान्य/चल कार्य के लिए उपयुक्त
3 लाभ 2:02 PM – 3:36 PM लाभदायक कार्यों के लिए अच्छा
4 अमृत 3:36 PM – 5:11 PM अत्यंत शुभ, सभी कार्यों के लिए श्रेष्ठ

 

  • दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए.
  • राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक
  • तिथि – नवमी तिथि रात्रि 12.38 तक होगी तदुपरान्त दशमी तिथि होगी.
  • नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र दिन 1.40 तक रहेगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा.
  • योग – सिद्ध योग सायं 6.39 तक रहेगा तदुपरान्त साध्य योग रहेगा.
  • रण – तैतिल करण दिन 11.57 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा.
  • विशिष्ट योग – सवार्थसिद्धि योग दिन 1-40 से सूर्योदय तक,
  • व्रत / दिवस विशेष – महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती,
  • चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मकर राशि में होगा.

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

  • शनि उदय पूर्व में रात्रि 12-05 पर होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी.
  • आज दिन 1.40 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा.
  • आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा.
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ज, जि, खी, खु, खे पर रखे जा सकते हैं.

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. यह राशि शांत स्वभाव की, धैर्यवान और सहनशील मानी जाती है, लेकिन इनमें लोभ की प्रवृत्ति भी देखने को मिलती है. इनका स्वभाव गहन विचार करने वाला और क्षमाशील होता है. ये लोग समझदारी से निर्णय लेते हैं और व्यापार में अच्छे साबित होते हैं. मकर एक चर राशि है, इसलिए इस राशि के जातक लंबे समय तक एक ही स्थान या कार्य में टिककर काम नहीं कर पाते और हमेशा आगे बढ़ने की प्रवृत्ति रखते हैं.

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:13 AM
  • सूर्यास्त – 6:42 PM
  • चन्द्रोदय – Apr 11 1:58 AM
  • चन्द्रास्त – Apr 11 12:56 PM

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Aaj Ka Rashifal: आज किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Latest News

प्रयागराज में ज्ञान की नई ज्योति: CMD उपेंद्र राय ने रिबन काटकर किया कैलाश गौतम लाइब्रेरी का लोकार्पण; देखी यादों की गैलरी

प्रयागराज की पावन धरा पर आज साहित्य और ज्ञान का एक नया अध्याय जुड़ गया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज...

More Articles Like This

Exit mobile version