मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पुल से टकराकर पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Mathura: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. केसी घाट पर श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलट गई. इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए. पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

लोगों की तलाश में जुटे हैं गोताखोर 

पुलिस और स्थानीय प्रशासन मिलकर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया. गोताखोर यमुना के गहरे पानी में डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए संबंधित अधिकारियों को बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया.

बचाव कार्य में आ रही है थोड़ी बाधा 

दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है. प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे. बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है. जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था.

दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद-CM

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए एक्स पर लिखा, जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

इसे भी पढ़ें. यूक्रेन पर अचानक मेहरबान हुए पुतिन, किया सीजफायर का ऐलान, जानें वजह

Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This

Exit mobile version