Baba Vanga Weekly Horoscope 2026: बुल्गारिया की फेमस बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां आज भी लोगों के बीच चर्चा में हैं. ऐसे में ही बाबा वेंगा ने सावन के दूसरे सप्ताह को लेकर भी कुछ भविष्यवाणियां की थी, मिथुन, सिंह, तुला समेत 5 राशियों से जुड़ा हुआ है. इस समय सावन का दूसरा सप्ताह चल रहा है, ऐसे में चलिए जानते हैं कि 10 से 16 अगस्त के सप्ताह को लेकर की गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है…
सावन के दूसरे सप्ताह को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, जानिए कैसा रहने वाला है मिथुन, सिंह, तुला समेत इन राशियों का हाल
Baba Vanga
Must Read
मिथुन राशि
बाबा वेंगा के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर मिलने का समय है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. वहीं कारोबारियों को नई डील या किसी पुराने प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की संभावना बताई जा रही है. आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है.
सिंह राशि
वहीं, सिंह राशि वालों के लिए 10 से 16 अगस्त तक का समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है. इन लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और शिवजी की कृपा से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे. वहीं, नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने या नई भूमिका मिलने की संभावना बन सकती है. व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ के नए रास्ते मिल सकते हैं. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.
तुला राशि
इसके अलावा, तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह का समय संतुलन और सफलता लेकर आने वाला है. इस राशि के जातकों के लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और किसी बड़े सरकारी अधिकारी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदा पहुंचा सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का माहौल बना रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
मकर राशि
बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए ये समय मेहनत का परिणाम मिलने का समय बताया जा रहा है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में इस सप्ताह आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और साथ काम करने वालों के साथ मतभेद दूर होंगे. वहीं कारोबार में नई योजनाओं पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. मकर राशि वालों के इस सप्ताह धन संबंधी मामलों में सावधानी के साथ लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ परिणाम देने वाला है. इस सप्ताह नई योजनाओं और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है. यदि आप किसी परेशानी में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिल सकती है. नौकरी और व्यापार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. कुंभ राशि वालों के रिश्तों की बात करें तो परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ा सकता है.