Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी आज, करें ये खास उपाय; विद्या की होगी प्राप्ति

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Basant Panchami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. आज पूरे देश में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जा रहा है. आज देश के कोने-कोने में मां सरस्वती की पूजा की जाती है. शास्त्रों के अनुसार इस बार पंचमी तिथि को दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है. ऐसे में इस दिन कुछ खास उपाय करने से मां सरस्वती की असीम कृपा के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

कब मनाई जा रही Basant Panchami 2026

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 23 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई जा रही है. इस बार बसंत पंचमी पर 4 शुभ योग रवि योग, शुभ योग, शुक्ल योग और रवि नक्षत्र बन रहे हैं. इस योग में मां सरस्वती की अराधना करना बेहद शुभ माना जा रहा है.

बसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय

खरीदें शादी का जोड़ा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के साथ कामदेव की भी पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन कामदेव और रति स्वयं धरती पर आते हैं. ऐसे में इस दिन विवाह से जुड़ी चीजों का खरीदना बेहद शुभ होता है. इस दिन शादी का जोड़ा, गहने खरीदने से सौभाग्य में वृद्धि होती है.

पीले फूल की माला खरीदें

ऐसी मान्यता है कि पीला रंग मां सरस्वती को काफी प्रिय है. बसंत पंचमी के दिन पीला फूल की माला खरीदना बेहद शुभ होता है. मुख्य द्वार पर पीले फूल के तोरण टांगने से मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है.

मां सरस्वती की उपासना

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की विधिवत अराधना करने से व्यक्ति को बल, बुद्धि, विद्या की प्राप्ति होती है. जो लोग सच्चे मन से विद्या और संगीत की देवी की पूजा करते हैं उन्हें जीवन में सफलता मिलती है.

नया घर या वाहन खरीदें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन नया घर या वाहन खरीदना बेहद शुभ और फलदायी होता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन नई चीजें खरीदने से घर में बरकत बढ़ती है और सकारात्मकता का वास होता है.

सरस्वती मां की प्रतिमा लाएं

जो लोग पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हैं उन्हें इस दिन मां सरस्वती की प्रतिमा, मूर्ति या चित्र घर में लाना चाहिए. ऐसा करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है. मां सरस्वती की कृपा से उनकी एकाग्रता बढ़ती है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: बसंत पंचमी पर इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version