Budh Gochar 2023: बुध का धनु राशि में गोचर, दिसंबर में चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्‍मत

Shubham Tiwari
Sub Editor The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Budh Gochar 2023: बुध को बुद्धि का कारक माना गया है. आज यानी 27 नवंबर को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं. बुध का ये गोचर सभी राशि के जातकों को प्रभावित करेगा. ज्योतिष की मानें तो बुध का गोचर 3 राशि के जातकों के लिए बहुत लकी रहने वाला है. बुध का धनु में गोचर महाधन योग भी बना रहा है, जिसके चलते 28 दिसंबर तक कुछ राशियों के जातक जमकर मौज काटेंगे. आइए जानते हैं बुध गोचर से बन रहा महाधन योग किन किन राशि वालों को बंपर लाभ कराएगा.

मेषः बुध का धनु राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस समय इस राशि के जातकों को बंपर मुनाफा होगा. विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं. नौकरी व कारोबार में मनचाहा लाभ होगा. नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय बहुत शुभ है. मेहनत और लगन से किए कार्यों में सफलता मिलेगी. आपके विनम्र वाणी से अफसर प्रभावित होंगे.

मिथुनः बुध के धनु राशि में गोचर से बन रहा महाधन योग मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ दिलाएगा. इस समय इस राशि के जातकों को ताबड़तोड़ सफलता मिलेगी. घर परिवार में तरक्की के योग बनेंगे. संपत्ति में विस्तार के योग हैं. नया कार्य शुरू करने के लिए यह समय शुभ है. कारोबार अच्‍छा चलेगा. लंबे समय से उधारी फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

मकरः आज यानी 27 नवंबर से बनने वाला महाधन योग मकर राशि वाले जातकों को जमकर लाभ देगा. इस समय इस राशि के अवैवाहिकों के लिए शादी रिश्ता आ सकता है. नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग हैं. प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे. विनम्र स्वभाव के चलते बिगड़ता हुआ कार्य भी बन जाएगा. व्यवसाय में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा.

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: कारोबार में तरक्की के लिए इस दिशा में बनवाएं दुकान का मुख्य द्वार, दिन दुगनी-रात चौगुनी होगी कमाई

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version