Chaitra Navratri 2025: आज से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि Navaratri का विशेष महत्‍व है. इस नवरात्रि की शुरुआत चैत्र माह के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती हैं. चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है. नवरात्रि के दौरान 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है. इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है (Chaitra Navratri 2025).  ऐसे में आइए जानते हैं कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त.

आज से शुरू हो रही Chaitra Navratri

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. ऐसे में चैत्र नवरात्रि का आरंभ आज यानी 30 मार्च से हो रहा है, जो 6 अप्रैल 2025 को समाप्त होगी.

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 2025

चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 30 को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से शुरू होकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक है. वहीं, घटस्‍थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.

चैत्र नवरात्रि की तिथियां

  • चैत्र नवरात्रि का पहला दिन- 30 मार्च – नवरात्रि प्रतिपदा- मां शैलपुत्री पूजा और घटस्थापना
  • चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- 31 मार्च – नवरात्रि द्वितीया- मां ब्रह्मचारिणी पूजा तृतीया- मां चंद्रघंटा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- 01 अप्रैल – नवरात्रि चतुर्थी- मां कुष्मांडा पूजा
  • चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- 02 अप्रैल – नवरात्रि पंचमी- मां स्कंदमाता पूजा
  • चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन- 03 अप्रैल – नवरात्रि षष्ठी- मां कात्यायनी पूजा
  • चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- 04 अप्रैल – नवरात्रि सप्तमी- मां कालरात्रि पूजा
  • चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- 05 अप्रैल – नवरात्रि अष्टमी- मां महागौरी
  • चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- 06 अप्रैल – नवरात्रि नवमी- मां सिद्धिदात्री , रामनवमी

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- भारत में जन्म लेने से सहजतापूर्वक प्राप्त हो जाता है भगवान की भक्ति करने का अवसर: दिव्य मोरारी बापू 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version