Chaitra Navratri 2026: नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी को लगाएं उनके प्रिय ‘गुड़ के हलवे’ का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र शक्ति उपासना का पावन पर्व है, जिसमें भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की आराधना की जाती है, जिन्हें शक्ति और साहस की देवी माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

मां कात्यायनी को प्रिय है गुड़ का हलवा

मान्यता है कि देवी कात्यायनी को गुड़ से बना हलवा बेहद प्रिय है. इसलिए इस दिन पूजा में गुड़ का हलवा भोग के रूप में चढ़ाना विशेष फलदायी माना जाता है. अगर आप भी इस खास मौके पर मां को भोग लगाना चाहते हैं, तो घर पर आसानी से स्वादिष्ट गुड़ का हलवा बना सकते हैं.

आवश्यक सामग्री

गुड़ का हलवा बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसके लिए आप सूजी, गुड़, देसी घी, पानी, इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए केसर भी डाली जा सकती है.

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी और गुड़ डालकर उसे गर्म करें, ताकि गुड़ पूरी तरह घुल जाए. इसमें इलायची पाउडर और केसर मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को छान लें, ताकि अशुद्धियां निकल जाएं.
  • इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर भूनें. सूजी को तब तक चलाते रहें जब तक वह हल्की सुनहरी न हो जाए और उसमें से खुशबू आने लगे.
  • जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तो उसमें कटे हुए काजू और बादाम डालकर हल्का सा भून लें. इसके बाद धीमी आंच पर धीरे-धीरे गुड़ वाला पानी डालें.
  • ध्यान रखें कि इस दौरान छींटे पड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है. अब लगातार चलाते हुए हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने न लगे.
  • अंत में ऊपर से थोड़ा सा घी डाल दें, जिससे हलवे का स्वाद और भी बढ़ जाएगा और वह चमकदार भी दिखेगा.

यह भी पढ़े: प्रेम और प्रभु स्मरण से मन होगा शुद्ध: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

मॉरीशस में ‘बिहार फेस्टिवल 2026’ का भव्य आयोजन. तीन दिनों तक झलकी बिहार की संस्कृति और विरासत

मॉरीशस में आयोजित बिहार फेस्टिवल 2026 में बिहार की संस्कृति, कला और परंपरा की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम ने भारत-मॉरीशस संबंधों को और मजबूत किया.

More Articles Like This