Chandra Gochar: चंद्रमा के सिंह राशि में प्रवेश से चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को मिल सकते हैं राजयोग जैसे लाभ

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chandra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति में होने वाला बदलाव सीधे तौर पर व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है. खासतौर पर चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रहों में शामिल हैं, इसलिए इनका गोचर सभी 12 राशियों पर असर डालता है.

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 22 मई की देर रात चंद्रमा कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे. सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और सूर्य व चंद्रमा के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है. ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान कई जातकों को करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. कुछ राशियों को तो राजयोग जैसे शुभ परिणाम भी मिल सकते हैं. आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के संकेत हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर काफी शुभ माना जा रहा है. चंद्र देव आपकी कुंडली के सुख भाव में गोचर करेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आ सकती हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है और माता-पिता के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है.

अगर आपका कोई पैसा लंबे समय से कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है.इसके अलावा इस दौरान वाहन या नया घर खरीदने का भी योग बन सकता है. छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी उपलब्धियां मिलने के संकेत दिखाई दे रहे हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर काफी खास माना जा रहा है क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में प्रवेश करेंगे. इस दौरान मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस कर सकते हैं. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो सकती है. अगर आपने किसी से उधार लिया हुआ है तो उसे चुकाने में सफलता मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. वहीं व्यापार करने वाले लोगों की रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं. धन कमाने के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन लाभदायक माना जा रहा है. आपकी कुंडली के लाभ भाव में चंद्रमा का गोचर होगा. इसका असर आपके आर्थिक पक्ष पर सकारात्मक रूप से दिखाई दे सकता है. निवेश किए गए धन से उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के योग बन सकते हैं.

शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की संभावना है. आत्मविश्वास बढ़ सकता है और लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है. यह गोचर आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है और कई मामलों में राजयोग जैसे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और पंचांग आधारित सूचनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: पितरों की प्रसन्नता के लिये भागवत से बड़ा कोई अनुष्ठान नहीं: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

फंडिंग की कमी से जूझ रहा वर्ल्ड सेंट्रल किचन, गाजा में फूड ऑपरेशन घटाने का लिया फैसला

World Central Kitchen: अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठन 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' (डब्ल्यूसीके) इस समय फंडिंग संकट से जूझ रहा है. ऐसे...

More Articles Like This

Exit mobile version