मंदिर में इन चीजों का दान करने से दूर होते हैं संकट, सुख-समृद्धि की भी होती है प्राप्ति! जानें शुभ दान का महत्व

Daan for Temple : माना जाता है हमारे सनातन धर्म में मंदिरों में दान करने का विशेष महत्व होता है. बता दें कि ईश्वर के दरबार में छोटा सा छोटा किया गया दान भी बड़े पुण्य का फल प्रदान करता है. इसके साथ ही कई धार्मिक ग्रंथों में कुछ खास चीजों का जिक्र है, और इन सभी चीजों को मंदिरों में दान करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इन वस्तुओं के दान करने से घर में और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है इतना ही नही बल्कि कार्य में सफलता भी मिलती है. चलिए जानते हैं उन खास चीजों के बारे में.

कलश का दान

धार्मिकों के अनुसार मंदिर में कलश का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. बता दें कि मंदिर में कलश का दान करने से जीवन में धन की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलते हैं और भाग्य भी साथ देता है.

लाल ध्वज

माना जाता है कि मंदिर में लाल झंडा दान करने से जीवन में नाम, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है. इस बा का जरूर ध्‍यान दें कि और कोशिश करें कि जब कभी भी मंदिर में लाल झंडा दान करें तो उसे मंदिर में आप खुद से ही लगाएं. इस दौरान मंदिर में झंडा लगाने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है.

दीपक का दान

वैसे तो दुख सबके जीवन में होता है लेकिन वर्तमान में जिन लोगों के जीवन में मुश्किलें, आर्थिक संकट या पारिवारिक कलह-क्लेश की स्थिति बनी हुई है, इस प्रकार के लोगों को मंदिर में दीपक का दान करना चाहिए. बता दें कि इस प्रकार की स्थिति में दीप दान करने से जीवन में सभी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

माचिस का दान

कहा जाता है कि मंदिर में माचिस का दान करने से खराब मंगल में सुधार आता है और साथ ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है.

मंदिर में छाते का दान

धार्मिकों के मुताबिक, मंदिर में छाते का दान करने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आने के साथ व्यापार में भी लाभ मिलता है. इससे लक्ष्मी की कृपा भी आप पर बनी रहती है. कहा जाता है से सभी वस्तुएं मंदिर से जुड़ी हुई होती है. इस दौरान मंदिर में इन वस्‍तुओं का दान करने से जीवन में आने वाली तमाम समस्याएं धीरे-धीरे हल होना शुरू हो जाती है.

इसे भी पढ़ें :- शरीर में Hemoglobin की कमी है तो खाएं ये Foods..? मिलेंगे आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version