Dhanteras 2026: धनतेरस पर राशि अनुसार खरीदें ये चीजें, हमेशा बनी रहेगी मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में दिवाली से पहले धनतेरस का त्‍योहार मनाया जाता है. धनतेरस को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है धन या पैसा और तेरस का अर्थ है तेरह, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 06 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. धनत्रयोदशी समृद्धि और धन के दिन के रूप में मनाया जाता है और यह त्योहार दिवाली त्योहार की शुरुआत का प्रतीक है.

हिंदू परंपराओं के मुताबिक, धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है. साथ ही इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं. मान्‍यता है कि धनतेरस के दिन सोना, चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. आपको बता दें कि धनतेरस के अवसर पर यदि आप भी अपनी राशि के अनुसार शुभ वस्तुएं खरीदते हैं तो सालभर आप पर माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा बनी रहेगी. साथ ही धन की कमी भी दूर होगी.

Dhanteras 2026 के दिन राशिनुसार करें खरीदारी

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को धनतेरस के दिन चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए. इसके अलावा आप सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. इससे आपको तरक्की मिलेगी.

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र होने के वजह से इनके लिए चांदी की वस्तुएं खरीदना अच्छा रहेगा. इसके अलावा यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह आपके लिए अतिउत्तम रहेगा.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातको को धनतेरस पर कांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ होगा. इसके अलावा इनके लिए पन्ना शुभ रत्न है, इसलिए इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाला होगा.

कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी का श्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में माती जड़ित अंगुठी आदी खरीदना बेहद शुभ रहेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि के जातको के लिए धनतेरस पर सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा. इसके साथ ही आपके लिए रत्‍नों के मामले में शुभ रत्न माणिक्य है.

कन्या राशि
कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होने के वजह से इनको धनतेरस पर कांसे या फूल के बर्तन खरीदना चाहिए. वहीं आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है. आप चाहें तो मोती की माला भी खरीद सकते हैं.

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को धनतेरस पर चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदने से आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को धनतेरस के अवसर पर तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदने से लाभ होगा.

धनु राशि
धनु राशि के जातक धनतेरस पर सोने के आभूषण, सोने के सिक्के, पीतल के बर्तन आदि खरीदते है तो इनको जीवन भर पैसे की कमी नहीं रहेगी.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को धनतेरस के मौके पर स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीदना आपके लिए सालभर उन्नति का कारण बनेगा.

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर घर में इस दिशा में रखें कुबेर यंत्र, जानें इसे एक्टिवेट करने का तरीका

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना शुभ होगा. इसके अलावा आप सोना, चांदी आदि भी खरीद सकते हैं.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धनतेरस पर सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदना उत्‍तम होगा. इससे आपके सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.

(अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. ‘The Printlines’ इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, इन 8 शुभ चीजों की खरीदारी से भी घर में आती है सुख-समृद्धि

Latest News

‘अब मैं राजनीतिक ‘पंडित’ बनकर हार जीत पर अपनी राय दूंगा’, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘वीटो’ लिखा कैप भी की पोस्ट

Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म इलेक्शन के शुरुआती नतीजे सामने आने के साथ ही नई जिम्मेदारी निभाने...

More Articles Like This

Exit mobile version