Dhanteras 2026 : सोना-चांदी से लेकर हल्दी-धनिया तक….धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी होती है शुभ

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras 2026 : दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगती है. धनतेरस के लिए खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिलता है. धनतेरस को सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन की कामना से जुड़ा पर्व माना जाता है. इस दिन बहुत से लोग सोना-चांदी, आभूषण और नए बर्तन खरीदना शुभ मानते हैं. मान्यता है कि धनतेरस पर नई वस्तुएं घर लाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है. हालांकि, महंगाई के इस दौर में हर किसी के लिए सोना-चांदी खरीदना आसान नहीं.

ऐसे में यदि आप भी धनतेरस पर कम बजट में कुछ शुभ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए कुछ पारंपरिक विकल्प भी हैं. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू, गोमती चक्र, हल्दी की गांठ, साबुत धनिया, नमक और पीतल के बर्तनों जैसी चीजों को भी इस दिन खरीदना शुभ माना जाता है.

आएगी सुख-समृद्धि

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा काफी प्रचलित है, लेकिन ऐसी कई दूसरी वस्तुएं भी हैं, जिन्हें धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं में शुभ माना जाता है. इन वस्तुओं को खरीदने के लिए अधिक पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती. लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार भी त्योहार की खरीदारी कर सकते हैं.
हालांकि धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है. इस दिन कम से कम दो झाड़ू खरीदें. पांच गोमती चक्र खरीदने को भी शुभ मानने की मान्यता है. गोमती चक्र को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है.

खरीद सकते हैं नमक

धनतेरस पर पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया भी खरीदी जा सकती है. हल्दी को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. साबुत धनिया को भी धनतेरस की खरीदारी में शामिल कर सकते हैं. नमक भी खरीद सकते हैं. जिन लोगों के लिए सोना-चांदी खरीदना संभव नहीं है, वे धनतेरस पर पीतल के बर्तन भी खरीद सकते हैं.
इसके अलावा, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान पांच गोमती चक्र, पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया पूजा स्थल पर रखना शुभ माना जाता है. पांच कौड़ियां और पांच जनेऊ पीले कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रख सकते हैं. इन वस्तुओं को पूजा में शामिल करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version