झूठ बोलने के संस्कार बालक के जीवन को कर देते हैं बर्बाद: दिव्य मोरारी बापू

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Puskar/Rajasthan: परम पूज्य संत श्री दिव्य मोरारी बापू ने कहा, संस्कार-बीज- बालक बड़ों का ही अनुकरण करता है. मां-बाप यदि जल्दी उठकर प्रभु-स्मरण करें तो बालक के जीवन में ऐसे ही संस्कार पड़ेंगे. आपकी संतान के जीवन में अच्छे संस्कारों का सिंचन हो, इस दृष्टि से भी सत्कर्म करो. आप स्वयं तो घर में बैठे हो और बाहर दरवाजे पर यदि ऐसा व्यक्ति आ जाय जिसे तुम नहीं चाहते तो उसे बाहर निकालने के लिए अपने बच्चे के द्वारा ‘आप घर में नहीं हो’ ऐसा संदेशा भूलकर भी मत कहलाओ.

झूठ बोलने के ऐसे संस्कार बालक के जीवन को बर्बाद कर देने वाले सिद्ध होते हैं और असत्य का बीजारोपण होने के बाद बड़ी उम्र में जब वह वृक्ष के रूप में फलेगा तब आपके पछतावे का कोई अंत नहीं होगा. जिसके मुख में मिठास किंतु मन में जहर है, ऐसे मानव-सर्प का विश्वास कौन करेगा. सभी हरि भक्तों को पुष्कर आश्रम एवं गोवर्धनधाम आश्रम से साधु संतों की शुभ मंगल कामना, श्री दिव्य घनश्याम धाम, श्री गोवर्धन धाम कॉलोनी, बड़ी परिक्रमा मार्ग, दानघाटी, गोवर्धन, जिला-मथुरा, (उत्तर-प्रदेश) श्री दिव्य मोरारी बापू धाम सेवा ट्रस्ट, गनाहेड़ा, पुष्कर जिला-अजमेर (राजस्थान).

यह भी पढ़े: 28 May 2024 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

Navratri Kalash Visarjan: नवरात्रि के आखिरी दिन इस विधि से करें कलश विसर्जन, भरी रहेगी तिजोरी

Navratri Kalash Visarjan 2026: हिन्‍दू धर्म में महापर्व शारदीय नवरात्रि का खास महत्व है. नवरात्रि के नौ दिनों तक...

More Articles Like This

Exit mobile version