दिवाली पर राशि के अनुसार खरीदें ये शुभ वस्तुएं, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Diwali 2025 : देशभर में हर साल दि‍वाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. बता दें कि इस खास दिन पर माता लक्ष्मी और गणपति जी की पूजा की जाती है. इसके साथ ही पूरे परिवार में खुशहाली व समृद्धि की कामना की जाती है. इसके साथ ही इस दिन कुछ खास वस्‍तुओं का खरीदना शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं, राशि के अनुसार किन वस्तुओं को खरीदना शुभ है.

मेष राशि

  • ज्‍योतिषी के अनुसार मेषराशि के जातकों को चांदी के आभूषण, सिक्के या फिर बर्तन खरीदने चाहिए. इसके साथ ही यदि आप चाहें तो सोना या पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं. इसे खरीदने से आपके घर में तरक्की होती है.

वृषभ राशि

  • इस दिन इन जातकों को चांदी की वस्‍तुएं खरीदना शुभ होगा. इसके अलावा यदि आप हीरा जड़ित कोई आभूषण खरीदते हैं तो वह बहुत ही उत्तम रहेगा. बता दें कि आप अपने बजट के हिसाब से चांदी के आभूषण या सिक्के भी ले सकते हैं.

मिथुन राशि

  • मिथुन राशि के लोगों के लिएकांसे का बर्तन, सोना आदि खरीदना शुभ होता है. बता दें कि इन राशि के जातकों के लिए पन्ना शुभ रत्न है और इस दिन इन वस्तुओं की खरीदारी आपके लिए उन्नति देने वाली होगी.

कर्क राशि

  • बता दें कि कर्क राशि के लोगों को चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के आभूषण,चांदी काश्रीयंत्र, मोती की माला, चांदी में मोती जड़ित अंगुठी आदि‍ खरीदना उत्तम रहेगा.

सिंह राशि

  • इसके साथ ही सिंह राशि के लोगों के लिए सोना खरीदना श्रेष्ठ रहेगा. धार्मिकों के अनुसार आपके लिए शुभ रत्न माणिक्य है. ऐसे में अगर बजटकम है तो आप उन वस्तुओं को खरीद सकते हैं, जिन पर सोने का पानी चढ़ाया गया हो.

कन्या राशि

  • इन जात‍कों को कांसेया फूल के बर्तन खरीदना चाहिए,  ऐसा करने से आपका बुध ग्रह और मजबूत होगा. इसके साथ ही आपका शुभ रत्न पन्ना और मोती है. तो इस दिन आप मोती की माला भी खरीद सकते हैं.

तुला राशि

  • बता दें कि तुला राशि के लोगों को चांदी के आभूषण, चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा. कहा जाता है कि इससे आपकी धन संपत्ति में वृद्धि होगी.

वृश्चिक राशि

  • ऐसे में इस दिन इन लोगों को तांबे के बर्तन, चांदी या चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होगा. इससे वृश्चिक राशिवालों के लिए अच्‍छा माना जाता है.

धनु राशि

  • विशेष रूप से धनु राशि के लोगों को सोने के आभूषण, सोने के सिक्के के साथ पीतल के बर्तन आदि खरीदना चाहिए. ऐसा करने से साल भर पैसे की कमी नहीं रहेगी.

मकर राशि

  • इन राशि के जातकों को स्टील के बर्तन या अपने लिए कोई वाहन खरीद सकते हैं. इससे सालभर आपकी उन्नति होगी.

कुंभ राशि

  • इसके साथ ही कुंभ राशि के लोगों को वाहन या स्टील के बर्तन खरीदना अति शुभ माना गया है. उसके बाद चांदी, सोना आदि खरीद सकते हैं.

मीन राशि

  • मीन राशि के लोगों को सोने या पीतल कीवस्तुएं खरीदनी चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि में वृद्धि होगी.

इसे भी पढ़ें :- 05 October 2025 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version