दिवाली के शुभ दिन पर भूलकर भी न करें ये काम, मां लक्ष्मी जी पूरे घर से हो जाएंगी नाराज

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Diwali 2026 : हमारे यहां दिवाली दीप और प्रकाश के साथ ही सुख-समृद्धि और धन-संपदा का भी पर्व माना जाता है. इसलिए इसे दीपोत्सव और दीपावली जैसे नामों से भी जाना जाता है. बता दें कि हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है और इसे बहुत ही शुभ दिन माना जाता है. इस दिन घर, दुकान और कल-कारखानों में लोग लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हैं.

जानकारी देते हुए बता दें कि इस साल यह शुभ पर्व 8 नवम्बर 2026 को मनाया जाएगा. दिवाली के पहले ही लोग घरों की सफाई करने के साथ साज-सजावट करते है, रंगोली बनाते हैं, मीठे और सात्विक व्यंजन बनाए जाते हैं, इसके साथ ही शाम में लक्ष्मी पूजा की जाती है. सबसे महत्‍वपूर्ण बात इस शुभ दिन पर भूलकर भी कोई ऐसा काम न करे, जो मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बनें.

दिवाली पर गलती से भी न करें ये काम

इन चीजों से रहें दूर: बता दें कि इस शुभ अवसर पर कई लोग जुआ खेलते हैं. लेकिन दिवाली के दिन मौलिक दृष्टि से इन्‍हें अच्‍छा नही माना जाता. ऐसे में इस दिन जुआ खेलने, शराब पीने आदि जैसे काम करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. बता दें कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी उस घर में कभी वास नहीं करती और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही शास्त्रों में भी कहा गया है कि, जिस घर पर शराब या नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है वहां कभी मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है.

स्त्री का न करें अनादर: इसके साथ ही घर की स्त्री को गृहलक्ष्मी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार जिस घर पर स्त्री की हंसी गूंजती है और स्‍त्री का सम्मान किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी वास करती हैं, वहीं घर की स्‍त्री का अपमान करने वाले घर में आर्थिक उन्नति रुक जाती है.

घर को अंधेरा न रखें: सबसे महत्‍वपूर्ण बात दिवाली दीपों का त्योहार है. इसलिए इस दिन घर में बिल्‍कुल भी अंधेरा न रखें. दिवाली की रात दीप जलाने के साथ ही घर के हर कमरे में लाइटें जलती रही इस बात का भी ध्यान रखें.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version