Hariyali Amavasya 2026: हरियाली अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय, पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Hariyali Amavasya 2026: सावन माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि को हरियाली अमावस्या के नाम से जानते हैं. मान्यता है कि इस दिन भगवान शंकर की पूजा करने से और गरीबों को दान देने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन कुछ ख़ास उपाय करने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है. आइए जानते हैं…

Hariyali Amavasya 2026 शुभ तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के अमावस्या तिथि की शुरुआत 11 अगस्त 2026 की देर रात 1 बजकर 54 मिनट से होगी. वहीं इसका समापन 12 अगस्त 2026 की रात 11 बजकर 7 मिनट पर होगा. उदयातिथि मान्यतानुसार सावन माह की अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या 12 अगस्त 2026, बुधवार को मनाई जाएगी.

अमावस्या तिथि स्नान-दान का मुहूर्त
हरियाली अमावस्या के दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से सुबह 05 बजकर 06 मिनट तक है.

पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

हिंदू धर्म में पितरों के तर्पण के लिए अमावस्या तिथि बहुत शुभ मानी जाती है. ऐसी मान्यता है कि सावन माह की अमावस्य के दिन किए गए दान पुण्य से पित्र दोष से मुक्ति मिलती है. इस दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करते हुए नदी में काला तिल प्रवाहित करें. इसके साथ ही गरीब ब्राम्हण को भोजन कराकर जरुरत की चीजें दान करें. सोमवती अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण के लिए पीपल के पेड़ जल अर्पित कर दीपदान करें. इसके अलावा आप इस दिन आक्सीजन वाले पौधे लगाएं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- सूर्य को दें अर्घ्य, कुत्ते को खिलाएं रोटी…, मिलेगा पितरों का आशीर्वाद, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Latest News

Shardiya Navratri 7th Day: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की उपासना, जानिए इनका स्वरूप, प्रिय भोग और मंत्र

Shardiya Navratri 7th Day: इस समय देशभर में शारदीय नवरात्रि का त्‍योहार मनाया जा रहा है. नवरात्रि के सातवें...

More Articles Like This

Exit mobile version