Gold Earring Benefits: सोने की बाली रातों रात बदल देगी किस्मत, पहनने से मिलेगा बेशुमार धन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Gold Earring Benefits: भारतीय संस्कृति या सनातन धर्म में सोने को बहुत शुभ और पवित्र माना गया है. आज के युग में भी सोना पहनने का चलन प्रचलित है. सोने के आभूषण न केवल स्त्रियों की सुदंरता बढ़ाते हैं, बल्कि इसके अन्य फायदे भी होते हैं. सोना पहनना वैज्ञानिक एवं धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ ज्योतिषीय नजरिए से भी लाभकारी माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कान में सोने की बालियां पहनने (Gold Earring Benefits) से कई प्रकार के लाभ मिलते हैं. चलिए विस्तार में बताते हैं इन लाभों के बारे में…

बुद्धि का होता है विकास
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कान में सोने की बालियां पहनने से मस्तिष्क के विकास में वृद्धि होती है, क्योंकि, कान छिदवाने से दिमाग की ऊर्जा को बल मिलता है, जिससे बुद्धि तीव्र बनती है.

कम होते हैं ग्रहों के प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कान का सीधा संबंध बुध ग्रह से होता है. यदि किसी का बुध ग्रह कमजोर होता है तो उसे कान संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ती हैं. ऐसे में कान में सोने की बालियां पहनने से ग्रहों के बुरे प्रभाव दूर होते हैं. साथ ही कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा व्यक्ति के जीवन में आने वाले संकट भी दूर होते हैं.

तेज होती हैं आंखों की रोशनी
सोने की बालियां धारण करने से आंखों की रोशनी तेज होती है. इसके अलावा व्यक्ति को सभी तनाव से मुक्ति मिलती है.

बनी रहती है गुरु की कृपा
माना जाता है कि सोने की बालियां पहनने से व्यक्ति पर गुरु ग्रह की कृपा बरसती है. जिसके कारण उसे जीवन में कई शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं.

ये भी पढ़ें- Astro Tips: बुधवार के दिन करें ये खास उपाय, गणेश जी दूर करेंगे सभी परेशानियां

सुनने की क्षमता बढ़ती है
वैज्ञानिकों के अनुसार, कानों में सोने की बालियां धारण करने से व्यक्ति की सुनने की क्षमता भी बढ़ती है.

दूर रहती है नकारात्मक ऊर्जा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कान में सोने की बालियां पहनने से बुरी शक्तियां नष्ट होती हैं. साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version