Dhanteras 2026: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगी धन की कमी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Dhanteras 2026: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ने धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 06 नवंबर को मनाया जाएगा. इस खास दिन पर भगवान धन्वंतरि के साथ मां लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. इसके साथ ही आज के दिन सोना चांदी, पीतल, झाड़ू, नमक के साथ-साथ लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति खरीदने का विधान है. शास्त्रों के अनुसार, मूर्तियां खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि, इस दिन कैसी मूर्ति को खरीदना शुभ होता है…

मूर्ति खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान (Dhanteras 2026)

गणेश जी की सूंड
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की मूर्ति खरीदते वक्त इस बात का विशेष ख्याल रखें कि उनकी सूंड बांयी ओर झुकी हो. माना जाता है कि ऐसी मूर्ति को खरीदने से विशेष फल प्राप्त होता है.

गणेश जी मूषक पर सवार हों
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश भगवान की ऐसी मूर्ति खरीदें, जिसमें वो मूषक पर सवार हों. साथ ही उनके हाथ में उनकी प्रिय मिठाई मोदक भी हो. माना जाता है कि ऐसी मूर्ति का पूजन करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं.

ये भी पढ़ें- November 2026 Vrat Tyohar List: नवंबर में दीपावली से छठ तक पड़ेंगे कई बड़े त्योहार, देखें व्रत-पर्व की पूरी लिस्ट

उल्लू पर न सवार हों मां लक्ष्मी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी की ऐसी मूर्ति कभी न खरीदें जिसमें वो उल्लू पर सवार हों. ऐसी मूर्ति घर-परिवार के लिए अशुभ मानी जाती है. इसके अलावा लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति खड़ी मुद्रा में नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये लक्ष्मी जी के जाने का प्रतीक मानी जाती है.

कमल पर विराजमान हो लक्ष्मी मां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी मूर्ति को खरीदना शुभ माना जाता है, जिसमें लक्ष्मी मां कमल पर विराजमान हो. माना जाता है कि ऐसी मूर्ति का पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है.

अलग-अलग हो मूर्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कभी भी भगवान गणेश और लक्ष्मी जी की जुड़ी हुई मूर्ति न खरीदें. हमेशा अलग-अलग ही मूर्ति खरीदना चाहिए. क्योंकि जुड़ी हुई मूर्ति को घर में लाना दोष पूर्ण माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Govatsa Dwadashi 2026: गोवत्स द्वादशी 5 या 6 नवंबर को? जानें वसु बारस की सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Latest News

पंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा सियासी झटका, 3 विधायकों ने एक साथ छोड़ा साथ; BJP में हुए शामिल

AAP MLAs Join BJP: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी नुकसान हुआ है....

More Articles Like This

Exit mobile version