Ketu Nakshatra Gochar: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्यमयी ग्रह माना जाता है और इसके नक्षत्र परिवर्तन का भी विशेष महत्व बताया गया है. 3 अक्टूबर 2026 को केतु मघा नक्षत्र के द्वितीय पद से प्रथम पद में गोचर करेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर एक जैसा नहीं रहेगा. कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इस दौरान काम अटकने, खर्च बढ़ने, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं वे 5 राशियां कौन सी हैं और केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए क्या उपाय बताए गए हैं…
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन परेशानियां बढ़ाने वाला हो सकता है. घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद या कहासुनी की स्थिति बन सकती है. इस दौरान आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. जल्दबाजी में लिया गया कोई फैसला नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है. अगर बजट बनाकर नहीं चलेंगे तो आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा. इस दौरान गुस्से पर नियंत्रण रखना और किसी भी काम में जल्दबाजी न करना आपके लिए जरूरी रहेगा.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन मानसिक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है. आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है और वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी. कारोबार से जुड़े लोगों को बड़े फैसले लेते समय विशेष सतर्कता रखने की सलाह दी जाती है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए केतु का नक्षत्र परिवर्तन मानसिक तनाव और बढ़ते खर्चों की स्थिति ला सकता है. अचानक कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है. बनते हुए कामों में रुकावट आने की आशंका भी जताई गई है. ऐसे में पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर करने और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी केतु का यह परिवर्तन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. किसी काम में असफलता या रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. धन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी और बड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना चाहिए. वाहन चलाते समय भी अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.
केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए भगवान शिव की उपासना करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा काले और सफेद कुत्ते को रोटी खिलाने, जरूरतमंद लोगों को कंबल दान करने और केतु के मंत्र का जाप करने की सलाह दी जाती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़े: 28 September 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय