काशी के हर कोने में बम बम की गूंज, चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच भक्त कर रहे अपने आराध्य के दर्शन

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पावन पर्व के साथ देशभर के मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे हैं. भक्त ब्रह्म मुहूर्त से अपने आराध्य के दर्शन के लिए लाइनों में लगे हैं, लेकिन भारी भीड़ देखकर भी भक्तों का जोश कम नहीं हो रहा है.

मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगी हैं

वाराणसी और देवघर में दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिरों के बाहर लंबी लाइन लगी हैं. काशी विश्वनाथ में बाबा का मोरपंख के साथ शृंगार किया गया और पूरा परिसर ही हर-हर महादेव के जयकारों के उद्घोष से गूंज उठा है.

काशी के लोगों में जबरदस्त उत्साह Mahashivratri 2026

महाशिवरात्रि के अवसर पर एसडीएम शंभू शरण ने कहा, “काशी के लोगों में इस त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह है. सुबह से ही श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के प्रांगण में लंबी कतारों में खड़े होकर प्रार्थना कर रहे हैं और दर्शन प्राप्त कर रहे हैं. अभी तक 40 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेडिकल की सारी व्यवस्थाएं की गई हैं.”

दर्शन की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है

मौके पर तैनात डीसीपी गौरव बंसवाल ने कहा, “लाखों श्रद्धालु आ चुके हैं और उनके दर्शन की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है. भारी भीड़ के कारण, व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कतारें बनाई गई हैं. घाटों पर बैरिकेड लगाए गए हैं और नावों से निगरानी की जा रही है.”

निगरानी रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं

वहीं पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा, “यह महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार है और कल रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई हैं. सभी पुलिस बल यहां तैनात हैं. मंदिर परिसर के चारों ओर बैरिकेड लगा दिए गए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है कि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो. निगरानी रखने के लिए 300 कैमरे लगाए गए हैं और दिन बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती जा रही है. ड्रोन की मदद से भी सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाया गया है.”

डेढ़ लाख से अधिक भक्त आ सकते हैं

वहीं, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा के प्रेम में रंगे भक्त 4 घंटे लाइन में लगकर दर्शन के लिए आ रहे हैं. दर्शन करने आए श्रद्धालु ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में बहुत भीड़ है और चार घंटे से दर्शन के लिए लाइन में लगे हैं, लेकिन मंदिर में व्यवस्था अच्छी की गई है; हर किसी को बाबा पर जल अर्पित करने का मौका दिया जा रहा है. माना जा रहा है कि मंदिर में दर्शन के लिए डेढ़ लाख से अधिक भक्त आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- महाशिवरात्रि का पर्व आज, राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

Latest News

Vivo का नया 50MP कैमरा वाला फोन लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी के साथ दमदार एंट्री

Vivo V60 Lite 4G (2026) को नए Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है. फोन में 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है.

More Articles Like This

Exit mobile version