Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के दिन राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, सदैव बनी रहेगी सूर्य देव की कृपा

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर्व सूर्य देव को समर्पित है. सूर्य देव इस दिन धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं. ज्योतिषियों की मानें, तो सूर्य देव के धनु राशि में गोचर के दौरान खरमास लगता है. वहीं, मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त हो जाता है. इस दिन से शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाती है.

कुंडली में सूर्य ग्रह के मजबूत होने से जातक को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है. साथ ही पद-प्रतिष्ठा में समय के साथ बढ़ोतरी होती है. आप भी अगर अपने करियर और कारोबार को नया आयाम देना चाहते हैं, तो मकर संक्रांति पर विधि-विधान से सूर्य देव की पूजा करें. साथ ही पूजा के दौरान राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: इस बड़े हिंदू पर्व पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में भी देगा दिखाई, जानें डेट और सूतक

Makar Sankranti 2026 पर राशि अनुसार करें मंत्र जाप

मेष राशि: मेष राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन ‘ॐ तेजोरूपाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन ‘ॐ नारायणाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ भास्कराय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ रवये नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें.

कन्या राशि: कन्या राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ अच्युताय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

तुला राशि: तुला राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ अचिन्त्याय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ भक्तवश्याय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

धनु राशि: धनु राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ भगवते नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें.

मकर राशि: मकर राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ एकाकिने नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ हृषीकेशाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें.

मीन राशि: मीन राशि के जातक मकर संक्रांति तिथि पर ‘ॐ भानवे नमः’ मंत्र का पांच माला जप करें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना बन सकते हैं पाप के भागी

Latest News

Amarnath Yatra 2026:अमरनाथ में बर्फ से बने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु उनके दरबार पहुंचते हैं....

More Articles Like This

Exit mobile version