महा अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं नारियल के लड्डू का भोग, जानें बनाने का तरीका

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chaitra Navratri 2024 Mata Mahagauri Bhog: साल 2024 का चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. कल यानी 16 अप्रैल, मंगलवार को चैत्र नवरात्रि की अष्‍टमी तिथि है. इस तिथि को महा अष्‍टमी के नाम से भी जाना जाता है. महा अष्‍टमी का विशेष महत्‍व होता है. इस दिन आदिशक्ति के आठवे स्‍वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. मां महागौरी पवित्रता और शांति की प्रतीक हैं. मान्‍यता है कि माता महागौरी को नारियल या नारियल से बनी चीजों का भोग लगाने से मां शीघ्र प्रसन्‍न होती हैं. आज के लेख में हम आपको नारियल का लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. आप माता रानी के भोग में इसे शामिल कर सकते हैं.

नारियल लड्डू की सामग्रीः

  • 1 ½ कप नारियल का गोला (सूखा नारियल)
  • ½ कप पिसी हुई चीनी
  • 1 टी स्पून घी
  • 1 कप दूध
  • 2 टेबल स्पून खोया
  • काजू
  • बादाम
  • लड्डू पर रोल करने के लिए घिसा हुआ गोला

नारियल लड्डू बनाने का तरीका

सबसे पहले एक पैन में कसे हुए नारियल को हल्की आंच पर भून लें, इसके बाद इसमें पका हुआ दूध और खोया डालें. इसके बाद इसे तब तक भूने, जब तक ये पैन के साइड को न छोड़ने न लगे. फिर इसको एक बर्तन में निकाल लें. अब इसमें पीसी हुई चीनी डालें. एक पैन में थोड़ा सा घी डालें और बादाम और काजू को फ्राई करें. इसको भी भुने हुए सामग्री में डालकर अच्छे से मिलाएं. सबको अच्‍छे से मिलाने बाद आखिर में हथेलियों का इस्तेमाल कर गोल गोल शेप में लड्डू बना लें. इसके बाद कसे हुए गोले में लड्डू को रोल कर लें. बस बनकर तैयार हैं नारियल लड्डू.

ये भी पढ़ें :- Mahanavami 2024: महानवमी के दिन कर लें ये उपाय, रोग-दुख से मिलेगी मुक्ति, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version