Chaitra Navratri 2026: नवरात्र में माता रानी के दिखे सपने, तो हाे सकते हैं ये खास संकेत

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Navratri Dream Meaning: चैत्र नवरात्र की शुरुआत गुरुवार से ही हाे चुकी है. वहीं, नवरात्र की अवधि मुख्य रूप से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित मानी जाती है. ऐसे में यदि आपको इस पवित्र अवधि में सपने में माता रानी के दर्शन होते हैं, तो यह आपको भविष्य के बारे में कुछ खास संकेत दे सकता है.

शुभ होता है ऐसा सपना

नवरात्र के दौरान मारा रानी को सपने में देखना बेहद शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यह इस बात का संकेत है कि इससे व्यक्ति की मनचाही मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

शत्रुओं पर मिलेगी विजय

अगर कोई व्यक्ति सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखता है, तो यह भी एक बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके रुके हुए काम, जल्द बनने लगते हैं। साथ ही यह सपना आपको शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करना का भी संकेत दे सकता है.

माता को सोलह श्रृंगार में देखना

सपने में माता रानी को सोलह श्रृंगार में देखना भी बहुत शुभ माना जाता है. अगर आप अविवाहित हैं, तो यह सपना इस बात का संकेत है कि आपकी शादी जल्द होने वाली है. वहीं, शादीशुदा महिला द्वारा यह सपना देखने का अर्थ है कि आपको सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

इसे भी पढेंः-सैलरी से पैसा…, माता-पिता को परेशान करने वालों की खैर नहीं, तेलंगाना सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version