25 November 2024 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
25 November 2024 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 25 नवंबर, दिन सोमवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…

25 नवंबर, सोमवार का पंचांग (Panchang 25 November 2024)

25 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सोमवार का दिन है. दशमी तिथि सोमवार देर रात 01:02 मिनट तक रहेगी. 25 नवंबर को दोपहर 01:12 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा. इस योग में शुरू किये गये कार्यों में व्यवधान आने की संभावना बनी रहती है. साथ ही इस योग में किये गये कार्यों से शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है. साथ ही आज देर रात 01:24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही सोमवार देर रात 01:24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा.

25 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि– 25 नवंबर 2024 को देर रात 1 बजकर 2 मिनट तक
  • विष्कुम्भ योग– 25 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र– 25 नवंबर को देर रात 1 बजकर 24 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली– सुबह 08:10 से सुबह 09:29 तक
  • मुंबई– सुबह 08:15 से सुबह 09:38 तक
  • चंडीगढ़– सुबह 08:15 से सुबह 09:33 तक
  • लखनऊ– सुबह 07:53 से सुबह 09:13 तक
  • भोपाल– सुबह 08:02 से सुबह 09:23 तक
  • कोलकाता– सुबह 07:17 से सुबह 08:39 तक
  • अहमदाबाद– सुबह 08:21 से सुबह 09:42 तक
  • चेन्नई– सुबह 07:38 से सुबह 09:04 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय – 6:51 AM
  • सूर्यास्त – 5:36 PM
  • चन्द्रोदय – Nov 25 1:37 AM
  • चन्द्रास्त – Nov 25 2:05 PM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Latest News

Weather Update Today 12 September: 24 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट, कई इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा

12 सितंबर 2026 को देश के 24 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान है. IMD ने भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 85 KM तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This

Exit mobile version