आषाढ़ी एकादशी की PM Modi ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, भगवान विट्ठल से की ये कामना

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ashadhi Ekadashi 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. पूरे देश में रविवार को आषाढ़ी एकादशी यानी देवशयनी एकादशी पर लोग भगवान विष्णु की भक्ति और उपासना में लीन हैं. इस खास मौके पर प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है.

पीएम मोदी न दी शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “देशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की असीम शुभकामनाएं. यह पावन अवसर हर किसी के लिए फलदायी सिद्ध हो, यही कामना है.” एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान विट्ठल जी का आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे, यही विट्ठल जी के चरणों में हमारी प्रार्थना और कामना है. भगवान विट्ठल जी हमें सुखी और समृद्ध समाज की ओर ले जाते रहें, और हम भी गरीबों और वंचितों की सेवा करते रहें.”

मुख्यमंत्री फडणवीस ने की ये कामना

आषाढ़ी एकादशी को महाराष्ट्र में “पंढरपुर यात्रा” के रूप में भी मनाया जाता है. इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भगवान विठ्ठल जी के चरणों में जनता और अन्नदाताओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की. देवेंद्र फडणवीस ने परिवार के साथ भगवान विठ्ठल की पूजा-अर्चना की.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर आज पंढरपुर में देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के चरणों में अपनी पत्नी अमृता और बेटी दिविजा के साथ महापूजा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस अवसर पर देवी विठ्ठल-रुक्मिणी के दर्शन से उनका मन प्रसन्न हो गया. उन्होंने देवी विठु माऊली और देवी रखुमाई के चरणों में नतमस्तक होकर किसानों, मेहनतकश लोगों और राज्य के सभी लोगों की सुख-समृद्धि और महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रार्थना की.”

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार की सुबह मुंबई के वडाला में श्री विट्ठल मंदिर पहुंचे. यहां डिप्टी सीएम शिंदे ने आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर श्री विट्ठल मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने प्रदेशवासियों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएं भी दीं.

ये भी पढ़ें- ब्राजील में PM मोदी का भव्य स्वागत, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रस्तुति रही खास

Latest News

26 October 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

26 October 2026 Ka Panchang: 26 अक्टूबर, सोमवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 42...

More Articles Like This