Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा आज, राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Buddha Purnima 2026: वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती भी मनाई जाती है. इस साल 01 मई यानी आज गौतम बुद्ध की जयंती मनाई जा रही है. इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी है.

राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई Buddha Purnima 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं.”

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

“सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की असीम शुभकामनाएं. शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाले इस पावन अवसर पर आइए, भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प दोहराएं.”

गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई

गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, “समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ. भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के पथ पर चलते हुए मानवता के कल्याण हेतु निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है. उनका अमूल्य ज्ञान युगों-युगों तक मानव सभ्यता को आलोकित करता रहेगा.”

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2026: भगवान बुद्ध के वो शानदार उपदेश, जो सिखाएंगे जिंदगी जीने का तरीका

Latest News

यूक्रेन ने मॉस्को क्षेत्र की तेल रिफाइनरी पर क‍िया हमला, ट्रंप बोले-रूस को अब कर लेना चाहिए समझौता

Ukraine Russia war: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन की लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल से...

More Articles Like This

Exit mobile version