Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन का पर्व कल, जानिए कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raksha Bandhan 2024: सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना होता है. सावन के महीने में कई त्योहार होते हैं. वहीं, सावन महीने के आखिरी दिन यानी पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. कल यानी सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. इस खास दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की प्रार्थना करता हैं. इसी के साथ भाई भी उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व और इस दिन कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…?

कब है रक्षाबंधन?

हिंदू पंचांग के अनुसार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस साल सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 19 अगस्त को प्रातः 03:04  मिनट पर होगा. वहीं, इसकी समापन की बात की जाए तो 19 अगस्त को मध्य रात्रि 11:55 पर समाप्त होगा. ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा.

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

भाई-बहन के पवित्र रिश्‍ते को संजोकर रखने वाला रक्षाबंधन का पर्व सावन मास के आखिरी दिन यानी की सावन की पूर्णिमा को मनाया जाता है. हर साल की भांति इस साल भी रक्षाबंधन पर भद्रा बाधा डाल रही है. भद्रा काल के दौरान रक्षा सूत्र बांधना अशुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कब से कब तक रहेगी भद्रा और इस दिन कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…?

भद्राकाल

भद्राकाल – पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत

भद्राकाल की समाप्ति – 19 अगस्त 2024 को दोपहर 1:30 पर

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल रक्षाबंधन के दिन यानी 19 अगस्त को भद्रा दोपहर 1:30 पर समाप्त होगा. ऐसे में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:31 से रात्रि 09:07 तक रहेगा. कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का होगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आरंभ – दोपहर 01:30 के बाद
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त  समापन- रात्रि 09:07 तक

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version