Raksha Bandhan 2026: 27 या 28, कब है रक्षाबंधन? जानिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Raksha Bandhan 2026: हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन भाई-बहन के प्यार का महापर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है. इस दिन बहन भाई के हाथ में राखी बांधकर उसके लंबे आयु की कामना करती है. हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में सही सवाल है कि क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा. ऐसे में आइए जानते हैं, कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व, कब है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और भद्रा का साया है या नहीं…

Raksha Bandhan 2026 पर भद्रा का साया

सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है. 28 अगस्त को को पूर्णिमा सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगी और इस दौरान भद्रा नहीं है. ऐसे में रक्षाबंधन के लिए भद्रा की बाधा नहीं मानी जाएगी. दरअसल, इस साल भद्रा 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे से रात 8:54 बजे तक रहेगी.

कब है रक्षाबंधन

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त को सुबह 8 बजकर 31 मिनट से हो रही है. जिसका समापन 28 अगस्त को सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर होगा. इसलिए रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा.

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आप अभिजीत मुहूर्त में भी राखी बांध सकते हैं. बता दें कि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: 3 या 5… भाई को राखी बांधते समय कितनी गांठें लगाएं? जानें त्रिदेव और पंचतत्वों का प्रतीक

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version